एक्सप्लोरर

IPL 2024: अचानक आईपीएल के शेड्यूल में हुआ बदलाव, इन मैचों की बदल गई तारीखें

IPL 2024: जानिए किस कारण बीसीसीआई को आईपीएल के मैचों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है. अचानक शेड्यूल में फेरबदल से 2 मैचों की तारीख बदल गई है.

IPL 2024: आईपीएल 2024 का पहला हफ्ता रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा था. ये टूर्नामेंट 26 मई तक चलेगा, लेकिन अब बीसीसीआई ने मौजूदा आईपीएल सीजन के 2 मुकाबलों में बदलाव करने का निर्णय लिया है. इनमें पहला बदलाव कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच में किया गया है. ये मैच पहले 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला था, लेकिन अब इसकी तारीख एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को कर दी गई है. वहीं दूसरा बदलाव दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में किया गया है. इसे पहले 16 अप्रैल को अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करवाया जाना था, मगर दिल्ली और गुजरात का ये मैच अब 17 अप्रैल को खेला जाएगा.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था को आश्वस्त नहीं है. 17 अप्रैल को राम नवमी के कारण कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है. वहीं 19 अप्रैल को बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. CAB ने बीसीसीआई को सुझाव दिया था कि या तो KKR vs RR मैच एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल या फिर एक दिन बाद 18 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया जाए. एक और खबर सामने आई है कि जब शेड्यूल में एक बदलाव होता है तो उसके बाद कई अन्य बदलाव होने निश्चित होते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक आईपीएल 2024 में 2 मैच खेले हैं और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम दोनों मैचों में विजयी रही है. KKR के अभी 4 पॉइंट्स हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है. KKR का अगला मैच 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होना है. दिल्ली कैपिटल्स भी अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है, जिसमें उन्होंने CSK को 20 रन से मात दी थी. यह देखने योग्य बात होगी कि कौन सी टीम जीत दर्ज कर पाती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: मुंबई इंडियंस में अलग-थलग पड़े हार्दिक पांड्या! बाकी खिलाड़ियों ने छोड़ा कप्तान का साथ?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget