एक्सप्लोरर

DC vs MI: Ishan Kishan पर चला BCCI का डंडा, MI के विकेटकीपर ने तोड़ा बड़ा नियम फिर लगा जुर्माना!

Ishan Kishan: आईपीएल के 43वें मैच में मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच था. इस मैच में ईशान किशन ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया. जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया है.

Ishan Kishan breach IPL Code of Conduct: आईपीएल का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने अब तक का अपना हाईएस्ट स्कोर बनाया. इस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा बीसीसीआई ने मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन पर भी कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने आईपीएल का एक नियम तोड़ा जिसके कारण अब ईशान को मैच फीस का 10% जुर्माना देना होगा.

ईशान किशन ने तोड़ा ये नियम, भरना पड़ेगा जुर्माना!
मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज़ ईशान किशन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल के आचरण संहिता को तोड़ने पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगा दिया गया है. ये फैसला मैच रेफरी वेंगल नारायण कुट्टी ने दिया.

बीसीसीआई ने अपने प्रेस रिलीज में कहा, "ईशान किशन ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है. उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है."

प्रेस रिलीज में आगे बताया गया है, "आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है."

हालांकि उन्होंने प्रेल रिलीज में अभी तक यह नहीं बताया है कि आखिर ईशान किशन ने किया क्या था, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया

क्या है आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2?
इस आर्टिकल 2.2 में क्रिकेट के असल खेल से इतर की हरकतें आती हैं. जैसे विज्ञापन बोर्डों या मैदान की बाउंड्री को नुकसान पहुंचाना या फिर गुस्से में क्रिकेट के सामान को फेंकना या तोड़ना शामिल है.

DC vs MI स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए. यह दिल्ली का अब तक का हाईएस्ट स्कोर है. मुंबई को 258 रन का लक्ष्य मिला. जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रन बनाए. जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल हैं.

जवाब में मुंबई की टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए और अर्धशतक लगाया. तिलक ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए. जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए और मैच हार गई. दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 10 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें:
IPL 2024 Purple Cap: बेहद रोमांचक है पर्पल कैप की रेस, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-8 में सभी भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget