एक्सप्लोरर

IPL 2023: हैदराबाद पर मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल, जानिए लेटेस्ट अपेडेट

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. अब मुंबई इंडियंस के 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 प्वॉइंट्स है.

IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया है. इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन एडन मार्करम की टीम 19.5 ओवर में 178 रनों पर सिमट गई. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 64 रन बनाए. जबकि तिलक वर्मा ने 17 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली. बहरहाल, इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस को प्वॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है.

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल?

इस जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस के 5 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं. हालांकि, टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. जबकि इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का नंबर पर हैं. लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स क्रमशः दूसरे, तीसरें, चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज है. हालंकि, लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के 6-6 प्वॉइंट्स हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर खिसकी

अब कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर खिसक गई है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आठवें नंबर पर काबिज है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद नौवे नंबर पर है. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के 4-4 प्वॉइंट्स हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर काबिज है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है. अब तक डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबले खेले हैं, लेकिन पांचों बार हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें-

SRH vs MI Match Highlights: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 14 रनों से हराया, कैमरून ग्रीन ने बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल

इंडियन कल्चर को लेकर केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारतीय संस्कृति बेहद खास है, लेकिन पश्चिमी दुनिया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget