एक्सप्लोरर

CSK vs PBKS: अंतिम बॉल पर मिली हार से बेहद निराश हैं एमएस धोनी, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती

Indian Premier League: पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 201 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 41वां लीग मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से खत्म हुआ. पंजाब किंग्स (PBKS) ने इस मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 विकेट से मात दी. 201 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम ने 19 ओवरों के खत्म होने पर 192 रन बना लिए थे. इसके बाद आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 9 रन बनाने थे, जिसमें 5 गेंदों में उन्होंने 6 रन बनाए, इसके बाद आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा ने 3 रन बनाते हुए अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

इस मैच में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इस चीज के लिए तैयार रहना चाहिए कि क्या किया जाना है. जब हम इस मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय आखिरी के ओवरों में हम 10 से 15 रन बना सकते थे. हमारी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार होना चाहिए. इस पिच पर धीमी गति की गेंद थोड़ा अच्छी साबित हो रही थी.

धोनी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि 200 का स्कोर इस पिच पर काफी बेहतर था. हमने मैच में 2 ओवर काफी खराब गेंदबाजी की. हम जानते थे कि हालात अच्छे हैं लेकिन इसके बावजूद हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की. पथिराना ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की. हमें इस मैच में पहले 6 ओवरों में और अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी.

पंजाब के लिए लिविंगस्टन ने बनाया मैच, सिकंदर ने किया अंत

पंजाब किंग्स की टीम 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मैच में पिछड़ते हुए भी नजर आई. लेकिन लियम लिविंगस्टन की 24 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी और उसके बाद सिकंदर रजा ने अंत में आकर सिर्फ 7 गेंदों में 13 रन बनाते हुए टीम को एक रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ पंजाब अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma Birthday: ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल रूम तक, हर जगह डांस कर चुके हैं रोहित, युवराज ने शेयर किया फनी वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget