एक्सप्लोरर

IPL 2023: एमएस धोनी आईपीएल 2023 के बाद नहीं होंगे रिटायर!, CSK के अहम खिलाड़ी ने दिया संकेत

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर दीपक चाहर ने एमएस धोनी को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि धोनी आगे भी आईपीएल में खेल सकते हैं. कोई नहीं जानता कि वह कब रिटायर होंगे?

Deepak Chahar On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2023 के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं. लीग की शुरुआत 31 मार्च से होगी. आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. ऐसी चर्चा है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. लेकिन टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि एमएस धोनी आगे भी खेल सकते हैं. उनके मुताबिक, 'इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में धोनी को आखिरी बार देखेंगे'. साल 2022 में जब धोनी से पूछा गया था कि क्या वह 2023 टूर्नामेंट में खेलने के लिए आएंगे तो उन्होंने कहा था निश्चित रूप से खेलूंगा.  

उम्मीद है धोनी आगे खेलेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने न्यूज इंडिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, किसी ने यह नहीं कहा है कि यह धोनी का अंतिम साल होगा. उम्मीद है वह और खेलेंगे. हम ऐसी कोई बात नहीं जानते हैं. हम चाहते हैं कि वह जितना खेल सकें खेलें. 

धोनी की कप्तानी में खेलना सौभाग्य

दीपक चाहर साल 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है. उनका कहना है कि धोनी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कब रिटायर होना है. दीपक के मुताबिक, 'धोनी जानते हैं कि उन्हें कब रिटायर होना है. हमने देखा है जब उन्होंने टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया है. कोई और नहीं जानता. मुझे उम्मीद है कि वह खेलना जारी रखेंगे. उनके नेतृत्व में खेलना सौभाग्य की बात है. उसके साथ खेलना एक सपना रहा है. वह अच्छी लय में है. आप देखेंगे कि जब वह इस साल आईपीएल में बल्लेबाजी करेंगे'

2008 से सीएसके के साथ

महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने हुए हैं. साल 2016 में जब सीएसके पर 2 साल का बैन लगा तब धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले थे. वहीं अगर आईपीएल 2022 के शुरुआत के 6 मैच छोड़ दिए जाएं तो धोनी ही सीएसके के कप्तान रहे हैं. बीते सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया था. लेकिन जडेजा ने 6 मैचों में कप्तानी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने काइल जैमिसन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, दक्षिण अफ्रीकी बॉलर को टीम में किया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget