एक्सप्लोरर

IPL 2022: मुंबई के लिए किसी भी नंबर पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं सूर्यकुमार यादव, युवा खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने टीम में अपने बैटिंग नंबर को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने युवा खिलाड़ियों का भी जिक्र किया है.

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लगता है कि वह किसी भी स्थिती में बल्लेबाजी कर सकते हैं. पिछले कुछ वर्षों से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने के बाद, सूर्यकुमार, जिन्हें आईपीएल मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा था, वह मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 4 और नंबर 5 पर खेलते हैं. उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं. मुंबई इंडियंस, जिन्होंने अभी तक आईपीएल अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोला है, वे सीजन के पहले पांच मैचों में जीत का फॉर्मूला खोजने में नाकाम रहे, शनिवार को वे ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेंगे और सूर्यकुमार इस मैच को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं. पांच बार के आईपीएल चैंपियन को किसी भी तरह से यह जीत हासिल करनी होगी.

टीम में अपनी बदलती बल्लेबाजी स्थिति के बारे में बोलते हुए, सूर्यकुमार ने कहा, "क्रीज पर बल्लेबाज को कब भेजना है यह प्रबंधन तय करता है. मैं नंबर 3, 4, 5 या 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं. मैं लंबे समय से खेल रहा हूं. यह मायने रखता है कि मैं किस स्थिति में बल्लेबाजी कर रहा हूं और किस स्थिति में नहीं."

मुंबई हार के बावजूद, सूर्यकुमार, डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं, जिन्होंने कुछ मैचों में अच्छी पारियां खेली हैं और जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने की कोशिश की है. सूर्यकुमार ने कहा कि आईपीएल मेगा नीलामी के बाद टीम में कई नए खिलाड़ी आए हैं, जहां सभी खिलाड़ी जल्द मैदान पर अपना योगदान देंगे. आप देख सकते हैं कि डेवाल्ड और तिलक ने कैसा प्रदर्शन किया है. हम अगले कुछ सालों से इस टीम के साथ है. वे सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक में आए हैं.

उंगली की चोट से उबरने के कारण देर से टीम में शामिल हुए सूर्य ने कहा कि, "मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की. मेरा मतलब है कि हर कोई कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह आपकी यात्रा को याद करने के बारे में है. मैं अभ्यास के दौरान मैच की स्थितियों का आकलन करने की कोशिश करता हूं, इसलिए मैं जब भी खेलता हूं तो यह मेरे लिए आसान हो जाता है."

अब तक कोई जीत नहीं होने से टीम निराश जरूर है, लेकिन सूर्य ने कहा कि इससे खिलाड़ियों की मानसिकता में कोई कमी नहीं आई है.

यह भी पढ़ें : MI vs LSG: लगातार हार के बाद मुंबई की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव, देखें किसे-किसे मिलेगी जगह

SRH vs KKR: नीतीश राणा ने छक्का मारकर तोड़ दिया डगआउट में रखे फ्रिज का कांच, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget