एक्सप्लोरर

SRH vs GT: हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजयी रथ, हासिल की सीजन की दूसरी जीत

हार्दिक पांड्या (नाबाद 50) की बल्लेबाजी की वजह से  आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में गुजरात टायटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था.

आईपीएल 15 में हैदराबाद का सामना गुजरात से हुआ. इस मैच में हैदराबाद ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है. इसके अलावा ये गुजरात की इस सीजन की पहली हार है. हैदराबाद ने इस मैच को  8  विकेट से जीत लिया. 

 

केन विलियमसन ने दिलाई जीत

 

163 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद ने धीमी शुरुआत की. अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े. अभिषेक इस दौरान 42 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद केन और राहुल त्रिपाठी ने टीम को संभाला और स्कोर आगे बढ़ाया. हालांकि चोट की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. वहीं, विलियमसन भी 57 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पूरन और मारक्रम ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. अंत में इन्ही दोनों खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिला दी. 

हार्दिक ने बनाया अर्धशतक 

 

हार्दिक पांड्या (नाबाद 50) की बल्लेबाजी की वजह से  आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में गुजरात टायटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया था. गुजरात ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए. टीम की ओर से पांड्या और मनोहर के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई.

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टायटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की, जिसमें टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने शुभमन गिल (7) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया. वहीं, अपने पहले ओवर में भुवनेश्वर काफी महंगे साबित हुए थे. गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने पारी का मोर्चा संभाला. कप्तान केन विलियमसन ने पारी के चौथे ओवर में स्पिन को लगाते हुए वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ छह रन दिए थे.

इसके बाद गेंदबाज टी नटराजन ने अपने पहले ओवर में ही साई सुदर्शन (11) को वापस पवेलियन भेजा. उन्होंने बल्लेबाज को विलियमसन के हाथों कैच कराया. साई सुदर्शन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैथ्यू वेड के साथ लंबी साझेदारी निभाने की योजना बनाई. गुजरात ने पावरप्ले के दौरान 51 रन बनाए वहीं, हैदराबाद ने दो विकेट हासिल किए.

हालांकि, पॉवर प्ले खत्म होने के बाद गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने पहले ही ओवर में गुजरात को एक और झटका दिया. मलिक ने मैथ्यू वेड को 19 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. उन्होंने अपने दूसरे ओवर में सात रन दिए. इसी के साथ गुजरात 10 ओवर में 80 रन बनाकर तीन विकेट गंवा चुका था. वेड के बाद तेजतर्रार बल्लेबाज डेविड मिलर ने पांड्या के साथ टीम का स्कोर बढ़ाने में मदद की. दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 रन की साझेदारी भी हुई.

मार्को यानसेन के ओवर में गुजरात को एक और झटका लगा, उन्होंने डेविड मिलर (12) को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया. वहीं, दूसरी ओर पांड्या 38 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे. उनके बाद अभिनव मनोहर क्रीज पर आए. हार्दिक पांड्या ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है. वे आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं.

वहीं, पांचवें विकेट के लिए पांड्या और मनोहर ने एक लंबी साझेदारी को अंजाम दिया, जिसमें दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई तभी गुजरात को पांचवां झटका लगा. अभिनव मनोहर को भुवनेश्वर कुमार ने राहुल त्रिपाठी के हाथों अपने ओवर में कैच आउट कराया. इससे पहले अभिनव को मैच में दो जीवनदान मिले थे. मनोहर ने 21 गेंदों में एक छक्का और पांच चौके की मदद से 35 रन बनाए. मनोहर के बाद दो और विकेट राहुल तेवतिया (6) और राशिद खान (0) के रूप में गिरे, जिनका विकेट टी नटराजन ने अपने 20वें ओवर में झटके . वहीं, पांड्या ने नाबाद रहते हुए 42 गेंदों में एक छक्का और चार चौके की मदद से अर्धशतक लगाते हुए 50 रन की पारी खेली.

पांड्या और मनोहर की बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य दिया.

(इनपुट: एजेंसी) 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया ये खुलासा
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया खुलासा
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह

वीडियोज

अगला हफ्ता Share Market के लिए क्यों है निर्णायक? | Paisa Live
Vande Bharat Sleeper की एंट्री | Delhi से Patna का सफर सिर्फ 11 घंटे में होगा पूरा | Paisa Live
Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया ये खुलासा
Exclusive: PM मोदी से मुलाकात के दौरान क्या हुई थी बात? प्रियंका चतुर्वेदी ने अब किया खुलासा
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
Video: शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget