एक्सप्लोरर

IPL 2022: खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रविंद्र जडेजा, कोच फ्लेमिंग ने बताया फिर भी उन्हें क्यों नहीं है फिक्र

Ravindra Jadeja Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. लेकिन कोच फ्लेमिंग का कहना है कि वे इससे चिंतित नहीं है.

Ravindra Jadeja Stephen Fleming Chennai Super Kings IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग रविंद्र जडेजा की फॉर्म के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हैं लेकिन कहा कि आगे टीम देखेगी कि इस स्टार ऑल रांउडर के लिये बल्लेबाजी क्रम में कौन सा स्थान उपयुक्त रहेगा. इस सत्र के 10 मैचों में जडेजा ने अभी तक 19.33 के औसत से महज 116 रन बनाये हैं जबकि 7.52 के इकोनोमी रेट से पांच विकेट झटके हैं. 

बुधवार को जडेजा तीन रन पर आउट हो गये जिसमें सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से 13 रन से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी सातवीं पराजय थी. फ्लेमिंग ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘नहीं, मैं चिंतित नहीं हूं. टी20 मैच मुश्किल हो सकते हैं और जब आप पांचवें या छठे स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे तो आपको लय हासिल करने के लिये ज्यादा समय नहीं मिलता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि आगे कौन सा बल्लेबाजी क्रम उसके लिये कारगर होगा. लेकिन मैं उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं.’’

खराब फॉर्म में चल रहे जडेजा ने अपने खेल पर ध्यान लगाने के लिये पिछले हफ्ते कप्तानी फिर महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी थी. सीएसके के 10 मैचों में महज छह अंक हैं और टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है और फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि वे सभी विभाग में कमजोर रहे. उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार हमारा क्षेत्ररक्षण और कैच छोड़ना चिंता का विषय है. हमारे ज्यादातर मैच करीबी रहे, हम उनमें जीतने के सचमुच करीब थे.’’

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हमसे मैच छीन गये या फिर हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके. लेकिन टूर्नामेंट में आम तौर पर यही हाल रहा. सभी तीनों विभाग में हम कमतर रहे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कुछ गेंदबाज भी नहीं थे, आपको पता ही है लेकिन हम कमतर रहे.’’

मुख्य खिलाड़ियों की चोटों का सीएसके पर काफी असर पड़ा है जिसमें दीपक चाहर सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं जो पीठ की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गये. मोईन अली भी ट्रेनिंग में लगी चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाये.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: डेवोन कॉनवे ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, हेडन-हसी की खास लिस्ट में हुए शामिल

IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल को मोईन और जडेजा की वजह से मिली विकेट लेने में मदद, जानिए कैसे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget