एक्सप्लोरर

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली पहली जीत पर कप्तान जडेजा का रिएक्शन, बताया किस खिलाड़ी से लेते हैं टिप्स

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2022 में टीम की पहली जीत के बाद स्वीकार किया कि वह अभी भी टीम का अच्छे से नेतृत्व करने के लिए कुछ कदम दूर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नए कप्तान रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को आईपीएल 2022 में टीम की पहली जीत के बाद स्वीकार किया कि वह अभी भी टीम का अच्छे से नेतृत्व करने के लिए कुछ कदम दूर हैं. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रत्येक खेल की बारीकियों को अच्छे से सीख रहे हैं. आईपीएल 2022 में लगातार चार हार के बाद जडेजा की कप्तानी को लेकर काफी आलोचना की गई. आलोचकों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी द्वारा चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद सीएसके ने अपनी जीत का रास्ता खो दिया है.

हालांकि, मंगलवार को सीएसके ने पांच मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की, टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को एक उच्च स्कोरिंग मैच में 23 रन से हराया, जिसमें रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने क्रमश: 88 और नाबाद 95 रन की शानदार पारी खेली.

उथप्पा और दुबे के तेज अर्धशतकों की बदौलत, दोनों ने न केवल सीएसके की पारी को संभाला, बल्कि जब सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (17) और मोइन अली (3) आउट हो गए तब टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 216 रन बनाए और फाफ डू प्लेसिस के नेतृत्व वाली टीम को सीएसके ने 20 ओवर में नौ विकेट लेकर 193 रन पर रोक दिया. मैच के बाद जडेजा ने कहा, "एक कप्तान के रूप में, मैं अभी भी वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीख ले रहा हूं. धोनी भाई से मैं हमेशा कप्तानी के बारे में चर्चा करता हूं. मैं अभी भी सीख रहा हूं और हर खेल के साथ बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं."

हालांकि, जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्होंने आगे कहा, हमारे पास अनुभव है और अनुभव खेल से आता है, हम जल्दी घबराते नहीं हैं. हम खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं, हम शानदार तरीके से क्रिकेट खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "मैं इस जीत को अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहूंगा क्योंकि पहली जीत हमेशा खास होती है. एक बल्लेबाजी के रूप में, सभी ने अच्छा खेला, जिसमें रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की. वहीं, गेंदबाजों ने गेंद के साथ भी योगदान दिया." 

यह भी पढ़ें : IPL 2022: घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं सुयश प्रभुदेसाई, ऐसे मिला IPL में डेब्यू का मौका

IPL 2022: सीएसके को जीत दिलाने के बाद शिवम दुबे ने धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया किस तरह मिली हेल्प

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget