एक्सप्लोरर

RCB की जीत का श्रेय कोहली ने मैक्सवेल को दिया, बताया कैसे की मैच में वापसी

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आगाज शानदार रहा है. आरसीबी ने इस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब हासिल की है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अब तक कोई खिताब अपने नाम नहीं करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अच्छी शुरुआत मिली है. विराट कोहली की टीम आईपीएल के शुरुआत राउंड में अपने दोनों मुकाबले जीतने में कामयाब हो गई है. सरनाइजर्स हैदराबाद को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में हराने का श्रेय कप्तान विराट कोहली ने ग्लैन मैक्सवेल की 59 रन की पारी को दिया है.

विराट कोहली का कहना है कि हैदराबाद और आरसीबी के बीच ग्लैन मैक्सवेल की पारी बड़ा अंतर साबित हुई. विराट कोहली ने कहा, ''पहले 6 ओवर में आपको लय हासिल करने की जरूरत होती है. लेकिन हमारे लिए यह काम ग्लैन मैक्सवेल ने किया. मैक्सवेल की पारी की वजह से ही हम सनराइजर्स के खिलाफ 150 रन के करीब पहुंच पाए.''

विराट कोहली को हालांकि कम स्कोर के बावजूद जीत का पूरा भरोसा था. कप्तान ने कहा, ''हैदराबाद की अच्छी शुरुआत से हम परेशान नहीं थे. हमें मालूम था कि इस पिच पर एक, दो विकेट मिलते ही आपके लिए वापसी का मौका बन सकता है. हम ऐसा करने में कामयाब रहे.''

प्लान के मुताबिक आगे बढ़ रही है आरसीबी

विराट कोहली ने कहा कि चेपॉक की पिच पर हमारा प्लान सही रहा. कप्तान कोहली ने कहा, ''पुरानी बॉल के साथ इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है. मुझे पता था कि हम 149 के स्कोर के साथ भी जीत दर्ज कर सकते हैं. हमें शुरुआती दो मैचों में दो जीत मिल गई हैं और हम अपने प्लान के मुताबिक ही आगे बढ़ रहे हैं.''

बता दें कि 149 रन का स्कोर बनाने के बाद आरसीबी के लिए मैच बचाना आसान नहीं था. हैदराबाद की टीम को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी. लेकिन विराट कोहली की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 6 रन से मैच को अपने नाम कर लिया.

इससे पहले आईपीएल के 14वें सीजन के शुरुआती मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से मात दी थी.

ICC ODI Rankings: 41 महीने बाद विराट कोहली की बादशाहत खत्म, बाबर आजम नए किंग बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget