एक्सप्लोरर

IPL 2021: उनादकट ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया कैसे मिला पृथ्वी शॉ का विकेट

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत में उनादकट ने बेहद ही अहम भूमिका निभाई. उनादकट ने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा था.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट से जीत मिली. राजस्थान की जीत में जयदेव उनादकट ने अहम भूमिका निभाई. चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लेने वाले उनादकट को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. उनादकट ने कहा कि उनके लिए पृथ्वी शॉ का विकेट लेना काफी संतुष्ठ करने वाला रहा. 

उनादकट ने पृथ्वी के अलावा शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया. पृथ्वी को आउट करने की रणनीति के बारे में पूछने पर उनादकट ने कहा, ''हमने पृथ्वी के लिए कुछ योजनाएं बनाई थी. वह पिछले मैच में काफी अच्छा खेला और आपको पता है कि वह सीधे शॉट काफी अधिक खेलना पसंद करता है.''

गेंद स्विंग हो रही थी और पृथ्वी ने आफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर बैकवर्ड प्वाइंट पर डेविड मिलर के हाथों में चली गई.

मॉरिस के साथ की अच्छी बल्लेबाजी

उनादकट ने आगे कहा, ''अगर आप सीधे शॉट को रोकने के लिए खिलाड़ी लगाओगे तो आपको पता है कि बल्लेबाज कुछ नया करने का प्रयास करेगा. वह पृथ्वी हो या कोई और, अगर गेंद मूव कर रही है तो फिर आप कुछ अलग शॉट खेलने का प्रयास करते हो जो मुझे लगता है कि उसने अंतत: किया और हम भाग्यशाली रहे कि हमें उसका विकेट मिला.''

उनादकट ने तीन विकेट चटकाने के बाद नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंद में नाबाद 11 रन भी बनाए. उन्होंने क्रिस मौरिस का अच्छा साथ निभाया जिन्होंने 18 गेंद में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. इस तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैच में योगदान देकर काफी खुश हूं और अपने लिए भी खुशी है कि मैं वह कर पाया जो करना चाहता था और जैसे करना चाहता था.''

डीविलियर्स के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का मिला संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget