एक्सप्लोरर

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी

IPL 2021: पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने प्रदर्शन से बेहद ही निराश किया था. सीएसके को उम्मीद है कि वह इस सीजन में धमाकेदार वापसी करने में कामयाब होगी. सीएसके के पास एक खिलाड़ी ऐसा है जो गेम चेंजर साबित हो सकता है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है. पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की नज़रें धमाकेदार वापसी करने पर हैं. चेन्नई की टीम में धोनी, सुरैश रैना, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने इस सीजन के लिए कुछ नए चेहरों को भी जगह दी है.

पिछले सीजन में पावरप्ले में रन नहीं बना पाना तथा मध्यक्रम का नहीं चलना चेन्नई के फ्लॉप प्रदर्शन का अहम कारण रहा था. पिछले साल रैना आईपीएल में नहीं खेले थे, लेकिन इस सीजन में उनके वापस आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी.

चेन्नई ने इस साल इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को सात करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा उसके पास रुतुराज गायकवाड़ भी हैं. मोइन ने इंग्लैंड के लिए टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है. गायकवाड़ ने पिछले सीजन में लगातार अर्धशतक जड़े थे और उम्मीद है कि वह इस बार भी चेन्नई के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे.

चेन्नई के पास फाफ डू प्लेसिस के रूप में एक और बल्लेबाज मौजूद है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई के लिए शीर्ष क्रम में उनके और मोइन के बीच किसे चुना जाता है. चेन्नई मैनेजमेंट के लिए कुछ खिलाड़ियों का लंबे समय बाद खेलना चुनौती साबित हो सकता है. रैना आईपीएल में आखिरी बार 2019 में खेले थे. हालांकि वह हाल ही में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे, जहां उन्होंने पांच मैचों में 102 रन बनाए थे.

सैम कर्रन हो सकते हैं गेम चेंजर

पिछले साल आईपीएल के बाद धोनी ने भी क्रिकेट नहीं खेला है, जबकि टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल होने के बाद अबतक नहीं खेले हैं. चेन्नई की टीम में सैम करेन मध्यक्रम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल लगातार क्रिकेट खेला है.

इमरान के अलावा मोइन के होने से चेन्नई के पास स्पिन विभाग में विकल्प मौजूद है. ब्रावो डेथ ओवर के लिए फिट बैठते हैं, जबकि करेन को भी मौका मिल सकता है. इनके अलावा शार्दूल ठाकुर भी चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण को गति दे सकते हैं.

टीम के बल्लेबाज कोच माइकल हसी ने कहा कि चेन्नई को वानखेड़े स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है, जिससे उसे मदद मिलेगी.

चेन्नई की टीम इस प्रकार है :

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरैश रैना, नारायण जगदीशन, रुतुराज गायकवाड़, केएम आसिफ, करण शर्मा, अंबाटी रायुडू, दीपक चाहर, फाफ डू प्लेसिस, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, लुंगी एनगिदी, सैम करेन, रवींद्र जडेजा, इमरान ताहिर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, के. गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम. हरिशंकर रेड्डी, के. भगत वर्मा, सी. हरी निशांत और आर. साई किशोर.

IPL 2021: 14वें सीजन के लिए तैयार हैं मोहम्मद सिराज, अपने सपने के बारे में भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget