एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हुईं धुंधली, जानें अंकतालिका में कौन किस पायदान पर

इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अब 10 में से छह मुकाबले जीतने में कामयाब रही है और वो अंतालिका में सातवें पायदान से सीधा पांचवें पायदान पर पहुंच गई है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. हालांकि 11 में से सात मुकाबले हारने वाली राजस्थान की टीम के लिए अब प्लेऑफ में जाना बेहद मुश्किल नज़र आ रहा है. इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में टॉप की चार टीमों पर तो कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन राजस्थान के लिए अब सीज़न में आगे की राह बेहद मुश्किल लग रही है.

गुरुवार रात को हुए मुकाबले में टॉस हारने के बाद राजस्थान को बल्लेबाज़ी करनी पड़ी. हालांकि स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम का कोई भी बल्लेबाज़ लंबी पारी खेलने में नाकाम रहा. जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई. राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा 36 रन संजू सैमसन ने बनाए.

155 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरूआत भी खराब रही. उसके दो अहम बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टॉ जल्दी आउट हो गए. लेकिन फिर मनीष पांडे (83) और विजय शंकर (52) ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को एक अहम मुकाबले में जीत दिलाई.

इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अब 10 में से छह मुकाबले जीतने में कामयाब रही है और वो अंतालिका में सातवें पायदान से सीधा पांचवें पायदान पर पहुंच गई है. जबकि राजस्थान की टीम छठे पायदान से सातवें पर खिसक गई है. प्लेऑफ में जाने के लिए राजस्थान को अब अपने बचे सभी मैच तो जीतने ही होंगे साथ ही उसे नेट रेन रेट और किस्मत का भी साथ चाहिए होगा.

यहां देखें बाकी टीमों का हाल

IPL 2020: राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हुईं धुंधली, जानें अंकतालिका में कौन किस पायदान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget