एक्सप्लोरर

IPL 2020: 39 साल के धोनी ने एक हाथ से लपका होश उड़ाने वाला कैच, देखें VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से भी आईपीएल 2020 में रन नहीं बरस रहे हैं लेकिन फिटनेस के मामले में वह युवाओं को भी चुनौती देते नजर आ रहे हैं. राजस्थान के खिलाफ धोनी ने बायीं ओर छलांग लगाते हुए संजू सैमसन का शानदार कैच लपका.

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं. हालांकि 39 साल के हो चुके धोनी की फिटनेस में कोई कमी नहीं है. धोनी आईपीएल में ऐसे-ऐसे कैच पकड़ रहे हैं जो युवाओं के लिए भी मुश्किल होगा. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से मात दी. हार के बावजूद धोनी चर्चा में बने हुए हैं. इस मैच में धोनी ने एक ऐसा कैच लपका जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

एक हाथ से लपका सैमसन का कैच

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मैच का 5वां ओवर दीपक चाहर फेंकने आए. इस ओवर की तीसरी गेंद संजू सैमसन ने खेला. दीपक चाहर की लेग साइड में जाती गेंद संजू सैमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर धोनी के पास पहुंची और उन्होंने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. धोनी ने अपनी बायीं ओर छलांग लेते हुए शानदार कैच लपका. संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हालांकि 28 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद जोस बटलर और कप्तान स्टीव स्मिथ ने आसानी से राजस्थान को जीत दिला दी. देखें वीडियो:

धीमी बल्लेबाजी के लिए हो रही है आलोचना

विस्फोटक बल्लेबाज और शानदार फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं. राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में सिर्फ दो चौके की मदद से 28 रनों की पारी खेली. धोनी ने आईपीएल के इस सत्र में 9 पारियों में सिर्फ 164 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 125 और उच्च स्कोर 47 रहा है. धोनी के प्रदर्शन का असर टीम पर भी पड़ा है.

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 मैच में सात मुकाबले में हार मिली है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम सिर्फ तीन मैच जीतने में सफल रही है. चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है.

IPL 2020: हार के साथ Points Table में अंतिम पायदान पर पहुंची CSK, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2020: सिर्फ 62 रन बनाते ही धवन के नाम होगा शानदार रिकॉर्ड, कोहली-रोहित-रैना के खास क्लब में होंगे शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget