एक्सप्लोरर

IPL 2020: बेंगलोर की मौजूदा टीम 2016 की तुलना में ज्यादा संतुलित: कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने 2016 आईपीएल में फाइनल में कदम रखा था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी. वहीं कप्तान विराट कोहली को लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मौजूदा टीम 2016 की टीम की तुलना में ज्यादा संतुलित है.

दुबईः कप्तान विराट कोहली को लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मौजूदा टीम 2016 की टीम की तुलना में ज्यादा संतुलित है. बेंगलोर ने 2016 आईपीएल में फाइनल में कदम रखा था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी.

कोहली ने आरसीबी टीवी से कहा, "हमारे पास अनुभव, टी-20 के लिए जरूरी स्किल और युवाओं का अच्छा संतुलन है जो टीम की जिम्मेदारी लेने और जो मौके हम उन्हें देने वाले है उसका पूरा फायदा उठाने को तैयार हैं."

उन्होंने कहा, "जैसा मैंने कहा, 2016 सीजन जिसका हिस्सा बनना हमारे लिए काफी अच्छा रहा था, वो हमारे लिए यादगार सीजन था. ईमानदारी से कहूं तो तब के बाद से मौजूदा टीम सबसे ज्यादा संतुलित टीम है. इस टीम का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है. अब यह हमारे ऊपर है कि हम मैदान पर रणनीति को कैसे लागू करते हैं."

बेंगलोर ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. वो तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन तीनों बार उसे हार मिली.

कोहली ने कहा, "यह अतीत में जो हुआ उसे पीछे छोड़ने की बात है. हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी प्रतिभाशाली हैं और लोग उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करते हैं. इसलिए लोगों को कई ज्यादा उम्मीदें होती हैं. हम इस बारे में नहीं सोचना चाहते कि अगर ऐसा हुआ तो, हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं."

कोहली ने अपनी टीम के एक और स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के बारे में बात करते हुए कहा, "सीजन में जाने से पहले हमने पहले कभी इतनी शांति महसूस नहीं की. डिविलियर्स अलग जगह से आ रहे हैं, वह अपने जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं, और आराम से हैं. वह खेलने आते हैं और लगता है कि वह अभी भी 2011 की तरह खेल रहे हैं. वह हमेशा की तरह फिट हैं."

इसे भी पढ़ेंः युवराज सिंह करना चाहते हैं संन्यास से वापसी, BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली को लिखी चिट्ठी

IPL 2020: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली आईपीएल की तैयारियों का जायजा लेने दुबई पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget