एक्सप्लोरर

IPL 2020: अश्विन ने आरोन फिंच को चेतावनी देकर छोड़ा, नहीं की मांकडिंग, देखें वीडियो

दिल्ली के खिलाफ सोमवार को आईपीएल के मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिंच क्रीज से काफी बाहर थे लेकिन अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने की बजाय उन्हें बस चेतावनी दी.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर को 59 रनों से हरा दिया. इस मैच में पर्पल कैपधारी कगिशो रबाडा और अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर को सिर्फ 137 रनों पर रोक दिया. इस मैच में भी भले दिल्ली के स्पिनर आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया लेकिन वह किसी और वजह से चर्चा में बने हुए हैं.

दिल्ली के खिलाफ सोमवार को आईपीएल के मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिंच क्रीज से काफी बाहर थे लेकिन अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने की बजाय उन्हें बस चेतावनी दी. अश्विन जब गेंदबाजी कर रहे थे तभी फिंच क्रीज से काफी बाहर निकल गए. इस दौरान अश्विन वहीं रुक गए और गेंद नहीं फेंकी. उन्होंने फिंच को क्रीज के अंदर ही रहने की नसीहत देते हुए आउट नहीं किया.

मैच खत्म होने के बाद अश्विन ने ट्विटर पर लिखा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं. 2020 के लिए पहली और आखिरी चेतावनी. मैं आधिकारिक रूप से कह रहा हूं और बाद में मुझे दोषी मत ठहराना. वैसे आरोन फिंच और मैं अच्छे दोस्त हैं." उन्होंने अपने ट्वीट में दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग और फिंच को टैग किया है.

पिछले साल आईपीएल में अश्विन विवादों के घेरे में आ गए थे जब उन्होंने जोस बटलर को इस तरह आउट किया था. कई क्रिकेटरों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था. अश्विन जब किंग्स इलेवन पंजाब से दिल्ली टीम में आए, तब पोंटिंग ने कहा था कि वह अश्विन को इस तरह से बल्लेबाज को आउट नहीं करने देंगे. पोंटिंग और अश्विन ने यूएई में इस पर बात भी की. अश्विन ने जब फिंच को चेतावनी देकर छोड़ दिया तो पोंटिंग मुस्कुराते नजर आए.

इस मैच में आर अश्विन चार ओवरों में 26 रन देकर एक विकेट झटका. अश्विन ने मैच के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बैंगलोर के खतरनाक बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का विकेट लेकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'

मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी

अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल

Embed widget