एक्सप्लोरर

IPL 2024 Playoffs: RCB और CSK, दोनों प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह, यहां समझिए कैसे

IPL 2024 Playoffs Qualification: क्या आप जाते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स. ये दोनों टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं.

IPL 2024 Playoffs Qualification: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस एक बार फिर अगर-मगर के फेर पर आ टिक गई है. इस समय सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच टॉप-4 में जाने की जंग छिड़ी हुई है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अभी बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बहुत कम है. SRH की मजबूत स्थिति को देखते हुए कयास लगाए जाने हैं कि चेन्नई और बेंगलुरु में से कोई एक ही प्लेऑफ में जा सकता है. अगर हम आपको बताएं कि अब भी RCB और CSK, दोनों प्लेऑफ में जा सकती हैं. तो आइए जानते हैं, चेन्नई और बेंगलुरु, दोनों कैसे टॉप-4 में जगह पक्की कर सकती हैं.

RCB और CSK, दोनों कर सकते हैं क्वालीफाई

सबसे पहले बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद के नेट रन-रेट पर नजर डालें तो मौजूदा स्थिति के हिसाब से CSK सबसे बेहतर है. RCB और CSK के प्लेऑफ में जाने की सबसे पहली शर्त यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद अपने अगले दोनों मैच हार जाए. हैदराबाद का अगला मैच गुजरात टाइटंस और उसके बाद उसे पंजाब किंग्स का सामना करना है. SRH के दोनों मैच हारने की स्थिति में ही चेन्नई और बेंगलुरु के लिए बात बन पाएगी.

SRH के दोनों मैच हारने के बाद दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह होगी कि बेंगलुरु को चेन्नई के खिलाफ हर हालत में जीत मिले. मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जीत की स्थिति में भी एक पेंच फंसा होगा क्योंकि अगर चेन्नई बहुत बड़े अंतर से हार जाती है तो उसका नेट रन-रेट SRH से कमजोर हो जाएगा. फिलहाल कुछ आंकड़े सामने आ रहे हैं कि यदि RCB, चेन्नई के खिलाफ चेज़ करते समय 18.1 ओवर या उससे पहले टारगेट को हासिल कर लेती है, या फिर पहले खेलते हुए 18 रन या उससे ज्यादा अंतर से जीत कर लेती है. ऐसी स्थिति में RCB की टॉप-4 में जगह पक्की हो जाएगी. कुल मिलाकर देखा जाए तो SRH के दोनों मैच हारने की स्थिति में ही RCB और CSK, दोनों के टॉप-4 में जाने की उम्मीद बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें:

CSK VS RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 18 मई को है फाइनल, जानें RCB के फैंस क्यों कर रहे ये दावा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget