एक्सप्लोरर

RR vs GT Final: फाइनल देखने पहुंचे राजस्थान रॉयल्स के 8 पूर्व खिलाड़ी, मोहम्मद कैफ ने कही ये बात

Rajasthan Royals के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि अगर टीम के कप्तान संजू सैमसन को जरूरत पड़ती है तो वह फील्डिंग करने के लिए तैयार हैं.

IPL 2022 Final: आईपीएल (IPL) 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उन खिलाड़ियों को मैच देखने के लिए बुलाया जो साल 2008 में टीम का हिस्सा थे. दरअसल, साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम चैंपियन बनी थी. उस टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) थे. पिछले दिनों शेन वार्न (Shane Warne) का निधन हो गया था.

साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस (Guajarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच फाइनल मैच देखने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) आए. आईपीएल (IPL) के पहले सीजन में राजस्थान रायल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा रहे मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने उन 8 खिलाड़ियों के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट किया.

'अगर जरूरत पड़ी तो फील्डिंग करने के लिए तैयार'

इस पोस्ट में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने लिखा है कि अगर टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को जरूरत पड़ती है तो वह फील्डिंग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पर भरोसा कर सकते हैं, गेंद निकलने नहीं दूंगा.' मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल, सिद्धार्थ त्रिवेदी, युसूफ पठान, स्वप्निल असनोदकर, पराग मोरे, दिनेश सालुंखे और अनूप रेवंडकर भी मैच देखने आए.

गौरतलब है कि मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) अपने जमाने में सबसे शानदार फील्डरों में एक माने जाते थे. अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट में मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा कि वह अभी भी पॉइंट पर फील्डिंग कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह कभी बॉल को अपने पास से निकलने नहीं देंगे.

संजू सैमसन ने टीम की तारीफ की

गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 7 विकेट से हराकर आईपीएल (IPL) का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. वहीं, इस सीजन में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का 2008 के बाद दूसरी बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीतने का सपना टूट गया है. हालांकि इस मैच हार के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टीम की तारीफ की है. उनका मानना है कि उनकी टीम ने सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: हसरंगा को पीछे छोड़ चहल ने जीती पर्पल कैप, तोड़ा इमरान ताहिर का ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2022: फाइनल मुकाबला हारने के बाद निराश दिखे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, बताया-कहां हो गई टीम से चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget