एक्सप्लोरर

DC vs PBKS: ऋषभ पंत ने इन दो खिलाड़ियों को दिया दिल्ली कैपिटल्स की जीत का क्रेडिट, बताया क्यों थे नर्वस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीत का श्रेय दो खिलाड़ियों को दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि वे क्यों नर्वस हो गए थे.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को यहां पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच शुरू होने से पहले कोविड-19 मामला सामने आने से काफी अनिश्चितता बनी हुई थी कि यह खेला जायेगा या नहीं.

पंत ने अपने तीनों स्पिनरों के प्रदर्शन की प्रशंसा की जिनकी बदौलत टीम पंजाब किंग्स को 115 रन के स्कोर पर समेटने में सफल रही. साथ ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (नाबाद 60) और पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन की भी तारीफ की जिनकी मदद से टीम ने 10.3 ओवर में नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की.

दिल्ली कैपिटल्स के टिम सिफर्ट को सुबह हुई कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया था जिसके कारण मैच के आयोजन पर संदेह बन गया था. पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘कोविड को लेकर काफी संदेह बना हुआ था. खिलाड़ी भी संदेह में थे. हम थोड़े नर्वस भी थे क्योंकि बात चल रही थी कि इसे रद्द भी किया जा सकता है. लेकिन हमने बतौर टीम बात की और पूरा ध्यान मैच पर लगाया.’’

वॉर्नर के अर्धशतक और पृथ्वी (41) के साथ पहले विकेट के लिये 83 की साझेदारी से टीम ने आसानी से यह छोटा सा लक्ष्य हासिल कर लिया. उन्होंने वॉर्नर और पृथ्वी के बारे में कहा, ‘‘ज्यादातर मैं उन्हें खुलकर खेलने देता हूं क्योंकि वे अपनी भूमिकायें जानते हैं. ’’ पंत ने गेंदबाजों के बारे में कहा, ‘‘पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी और हमारे तीनों स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की.’’

यह भी पढ़ें : DC vs PBKS: डेविड वॉर्नर ने तूफानी अर्धशतक से बनाया रिकॉर्ड, पंजाब के खिलाफ इस मामले में पहुंचे टॉप पर

पोलार्ड ने 15 साल के इंटरनेशनल करियर पर लगाया ब्रेक, जानिए IPL में खेलेंगे या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget