एक्सप्लोरर

DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 178 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन ने जड़ा दमदार अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इसमें मुंबई ने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली को 178 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. ईशान ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा. जबकि दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. 

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी मुंबई के लिए कप्तान रोहित और ईशान ओपनिंग करने आए. इस दौरान रोहित 41 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि ईशान काफी अंत तक टिके रहे. ईशान ने 48 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 81 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े.

अनमोलप्रीत सिंह कुछ खास नहीं कर पाए. वे 8 रनों के निजी स्कोर पर विकेट गंवा बैठे. डेब्यू मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाए. कायरन पोलार्ड कुछ खास नहीं कर पाए. वे महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. टिम डेविड ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए. उन्होंने एक छक्का भी लगाया. इस तरह मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 177 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट झटके. खलील अहमद ने भी अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. जबकि अक्षर पटेल एक भी विकेट नहीं ले सके. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन लुटा दिए. ललित यादव ने 2 ओवरों में 15 रन दिए. कमलेश नागरकोट कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 2 ओवरों में 29 रन लुटा दिए. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवरों में 47 रन दिए. 

यह भी पढ़ें : DC vs MI: इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने कैसे बनाई मुंबई इंडियंस में जगह? पढ़ें तिलक वर्मा के संघर्ष की कहानी

IPL 2022: रविंद्र जडेजा को टीम इंडिया के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं धोनी, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget