एक्सप्लोरर

DC vs KKR: IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत पर क्या बोले कप्तान डेविड वॉर्नर?

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2023 के अपने छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से मात दी. इस सीजन में दिल्ली की यह पहली जीत है.

David Warner on DC First win: IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत के बाद टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर बेहद खुश नजर आए. बैक टू बैक पांच मैचों में मिली हार के बाद यह जीत दिल्ली कैंप में जोश भरने वाली रही. वॉर्नर ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया. उन्होंने यह भी कहा कि हमें बल्लेबाजी में बहुत काम करने की जरूरत है.

प्रजेंटेशन सेरेमनी में वॉर्नर बोले, 'दो पॉइंट्स मिलना बेहद शानदार रहा. हम वास्तव में हमारी बॉलिंग यूनिट पर गर्व करते हैं. हमने पावरप्ले में उनसे विकेट की मांग की और उन्होंने यह मांग पूरी की. हां, हमने भी बल्लेबाजी के दौरान इकट्ठे विकेट खोए. हम इस मामले में एक-दूसरे से काफी ईमानदार हैं और जिन विभागों में सुधार की जरूरत है, उन पर चर्चा करते हैं. फिलहाल तो आज का मैच ठीक-ठाक रहा.'

ऐसे मिली पहली जीत 
दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर थी. इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. दिल्ली के गेंदबाजों ने कोलकाता की पूरी टीम को 127 रन तक सीमित कर दिया. इसके बाद दिल्ली की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत भी की. हालांकि दिल्ली की टीम बैक टू बैक विकेट भी गंवाती रही. नतीजा यह हुआ कि दिल्ली को मैच के आखिरी ओवर में जीत मिल सकी. दिल्ली ने 128 रन का लक्ष्य 6 विकेट खोते हुए 19.2 ओवर में हासिल किया. तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (19/2) प्लेयर ऑफ दी मैच चुने गए.

दिल्ली को जीतने होंगे लगातार मैच
दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे 8 मुकाबलों में कम से कम 6 या 7 मुकाबले जीतने होंगे. यानी उसे लगातार जीत दर्ज करनी होगी. अगर दिल्ली को आगे भी जीत की लय बरकरार रखनी है तो टीम के बल्लेबाजों को आगे आना होगा. इस सीजन में डेविड वॉर्नर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का अन्य कोई बल्लेबाज नियमित प्रदर्शन नहीं कर पाया है.

यह भी पढ़ें...

Watch: सुपरस्टार रजनीकांत जैसा पोज़ पर धोनी का रिएक्शन, दिलचस्प जवाब सुनकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget