एक्सप्लोरर

IPL 2021 के दूसरे चरण में धमाल मचाएगा ऑस्ट्रेलिया का यह ओपनर, सोशल मीडिया पोस्ट से दी जानकारी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने IPL 2021 के दूसरे चरण में खेलने का ऐलान किया. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी साझा की.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर IPL 2021 में धमाल मचाते हुए दिखेंगे. वॉर्नर ने खुद दूसरे चरण में हैदराबाद की ओर से खेलने की लगभग पुष्टि अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की. वॉर्नर के पहले न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने आईपीएल के दूसरे चरण में खेलने पर हामी भरी थी. वॉर्नर के ऐलान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के कई और बड़े खिलाड़ी भी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए दिख सकते हैं. IPL 2021 के दूसरे चरण की शुरूआत 19 सितंबर से यूएई में होगी.

डेविड वॉर्नर का नाम अब उन लोगों के साथ जुड़ गया है, जिन्होंने IPL 2021 के दूसरे चरण में खेलने का फैसला लिया है. वॉर्नर ने IPL 2021 में खेलने की पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी टीम सनराइजर्स की जर्सी पहने एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा “मैं वापस आऊंगा”.

साल 2014 से ही डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को एक बार IPL का खिताब भी जितवाया है. हालांकि, IPL 2021 के पहले चरण में वॉर्नर का बल्ला काफी धीमा रहा और उन्होंने 6 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 193 रन बनाए. वॉर्नर की धीमी बल्लेबाजी के कारण हैदराबाद को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

पहले चरण खराब प्रदर्शन के कारण वॉर्नर को हैदराबाद की कप्तानी से भी हटा दिया गया और और केन विल्यमसन को नया कप्तान बना दिया गया. अब IPL 2021 के दूसरे चरण में वॉर्नर पहले चरण की कड़वी यादों को भुलाकर एक फ्रेश स्टार्ट करना चाहेंगे और टीम को हर मैच जिताने की कोशिश करेंगे.

पहले चरण की समाप्ति तक समराइजर्स हैदराबाद ने सात मुकाबले खेले थे जिसमें से 6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. फिलहाल अंक तालिका में  यह टीम आखिरी स्थान पर है, पर अगर हैदराबाद की टीम अपने बाकी बचे मैचों में विजयी हो जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान ने वर्ल्ड लीडर्स से की भावुक अपील, कहा- हमें संकट में छोड़कर न जाएं

Chris Cairns Health: न्यूजीलैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर लड़ रहा जिंदगी की 'जंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget