एक्सप्लोरर

CSK vs RR: चेन्नई को सात विकेटों से पटखनी देने के बाद राजस्थान के कप्तान स्मिथ ने मानी ये बात

एक मुश्किल विकेट पर चेन्नई को सात विकेटों से मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में विकेट काफी मुश्किल थी, जिस वजह से दोनों ही टीमों को रन बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

एक मुश्किल विकेट पर चेन्नई को सात विकेटों से मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, "विकेट धीमी थी. इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। मुश्किल मैच था, लेकिन जीतने वाली टीम बनकर अच्छा लग रहा है।"

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "विकेट धीमी थी. इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. मुश्किल मैच था, लेकिन जीतने वाली टीम बनकर अच्छा लग रहा है." आपको बता दें कि मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को 20 ओवरों में 125 रन ही बनाने दिए और तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से गदगद स्मिथ ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की. मध्य के ओवरों में स्पिनरों ने शानदार काम किया. श्रेयस गोपाल के बीते दो साल हमारे लिए अच्छे रहे हैं और इस साल तेवतिया, चाहे बल्लेबाजी में हो या गेंदबाजी में, या फील्डिंग में, उन्होंने अपना काम किया है."

आपको बता दें कि 126 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को शुरुआत में ही तीन बड़े झटके लग गए थे. पहले बेन स्टोक्स उनके बाद रॉबिन उथप्पा और फिर संजू सैमसन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. लेकिन जॉश बटलर ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली और कप्तान स्मिथ के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई.

बटलर की मैच जिताऊ पारी को लेकर स्मिथ ने कहा, "बटलर की पारी ने मेरे ऊपर से दबाव हटा लिया. इस मुश्किल विकेट पर यह शानदार पारी थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget