एक्सप्लोरर

IPL 2020: चेन्नई की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल, जानें राजस्थान से हार के बाद धोनी ने क्या कहा

इस सीज़न चेन्नई की ये दसवें मुकाबले में सातवीं हार है. प्वाइंट्स टेबल पर धोनी की टीम 6 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है. चेन्नई की टीम का ऐसा हाल इससे पहले किसी भी सीजन में नहीं हुआ था.

नई दिल्ली: इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें अब लगभग खत्म होती नज़र आ रही हैं. सोमवार को राजस्थान रॉयल्स से हुए एक अहम मुकाबले में चेन्नई की टीम का खराब फॉर्म एक बार जारी रहा. राजस्थान की दमदार गेंदबाज़ी के आगे चेन्नई की टीम 20 ओवर में 125 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं खड़ा कर पाई और उसे हार का मुंह देखना पड़ा.

अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में हुए मुकाबले के बाद धोनी काफी निराश दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वह टीम की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. धोनी ने कहा, "हमें देखना होगा कि क्या हमारी प्रक्रिया गलत है. परिणाम तो प्रक्रिया का एक हिस्सा है, लेकिन एक बात सच्ची है कि अगर आप प्रक्रिया पर ध्यान दोगे तो परिणाम का दबाव ड्रेसिंग रूम में नहीं आएगा. हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "आप ज्यादा छंटाई नहीं करते हो क्योंकि तीन-चार-पांच मैच के बाद आप किसी चीज को लेकर आश्वस्त नहीं होते हो. असुरक्षा ऐसी चीज है जो आप अपनी टीम में नहीं चाहते हो."

पिच को लेकर धोनी ने कहा, "इस पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी. मैं बीच में रवींद्र जडेजा को लेकर इसलिए आया, क्योंकि मैं देखना चाहता था कि इस पर गेंद कितना रुक रही है. लेकिन पहली पारी में जितना रुक रही थी, उतना नहीं रुक रही थी. इसलिए मैं फिर तेज गेंदबाजों के पास गया."

आपको बता दें कि इस सीज़न चेन्नई की ये दसवें मुकाबले में सातवीं हार है. प्वाइंट्स टेबल पर धोनी की टीम 6 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है. चेन्नई की टीम का ऐसा हाल इससे पहले किसी भी सीजन में नहीं हुआ था. अनुभवी खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की टीम के इस सीज़न अब प्लेऑफ्स में जाने की उम्मीदें कम ही नज़र आ रही हैं. अब टीम को कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए अपने बचे हुए चार मुकाबले हर हाल में जीतने होंगी और उसके बाद भी उसे किस्मत का साथ चाहिए होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget