एक्सप्लोरर

MS Dhoni CSK vs RCB: धोनी-कार्तिक ने रायुडू को पछाड़ा, जानें किसका रहा सबसे लंबा टी20 करियर

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक को टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए 17 साल से ज्यादा समय हो गया है. उन्होंने अंबाती रायुडू को पीछे छोड़ दिया है.

IPL 2024 MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है. लेकिन वे अभी भी टीम का हिस्सा हैं. सीएसके ने आईपीएल 2024 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया. ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं आरसीबी की ओर से दिनेश कार्तिक खेल रहे थे. धोनी और कार्तिक ने एक खास मामले में अंबाती रायुडू को पीछे छोड़ दिया है. धोनी और कार्तिक को टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए 17 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है.

दरअसल धोनी और कार्तिक टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा वक्त तक खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. कार्तिक और धोनी को 17 साल और 112 दिन हो गए हैं. इन दोनों का टी20 करियर रायुडू से ज्यादा चला. अहम बात यह है कि ये दोनों अभी भी खेल रहे हैं. अंबाती रायुडू का टी20 करियर 16 साल और 311 दिन तक चला. रायुडू भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. वे टीम इंडिया के लिए भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं.

दिनेश कार्तिक ने 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने डेब्यू सीजन में 13 मैच खेले थे. इस दौरान 145 रन बनाए थे. कार्तिक अब तक 243 आईपीएल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 4554 रन बनाए हैं. कार्तिक इस टूर्नामेंट में 20 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रन रहा है. कार्तिक ने पिछले सीजन के 13 मैचों में 140 रन बनाए थे.  कार्तिक आरसीबी से पहले दिल्ली, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. 

धोनी ने भी 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था. वे अभी तक 251 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 5082 रन बनाए हैं. धोनी ने आईपीएल में 24 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है. हालांकि अब यह सीजन धोनी के लिए आखिरी हो सकता है. वे आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CSK vs RCB: रवींद्र जडेजा ने जड़ा छक्कों का शतक, जानें लिस्ट में टॉप पर किसका कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget