एक्सप्लोरर

CSK ने रैना और हरभजन के IPL से हटने पर तोड़ी चुप्पी, कप्तान धोनी को लेकर किया यह दावा

रैना और हरभजन का हटना सीएसके के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रैना आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक हैं.

कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है. लेकिन आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के दो दिग्गज खिलाड़ियों हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने 13वें सीजन में खेलने से इंकार कर दिया है. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और अपने कप्तान धोनी पर पूरा भरोसा है. टीम ने उम्मीद जताई है कि धोनी सब संभाल लेंगे.

सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने पिछले हफ्ते ही 13वें सीजन से खुद को अलग कर लिया था. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ''ऑल इज वेल, धोनी सब संभाल लेंगे.''

कोरोना वायरस की वजह से अलग हुए रैना

सुरेश रैना और उनका परिवार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दुबई पहुंच गया था. लेकिन टीम में कोरोना के 13 मामले आने के बाद रैना ने इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया और इंडिया वापस आ गए. रैना का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ किसी तरह का खतरा मोल नहीं ले सकते.

हालांकि रैना और टीम मैनेजमेंट के बीच विवाद की खबरें भी सामने आईं. लेकिन बाद में सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने कहा कि दोनों के गलतफहमी हो गई थी और वह पूरी तरह से रैना के साथ खड़े हैं.

वहीं हरभजन सिंह टीम के साथ दुबई पहुंचे ही नहीं थे. हरभजन सिंह के थोड़े वक्त के बाद टीम से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, पर स्टार खिलाड़ी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से खुद को अलग कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है. रैना तो टीम के साथ दोबारा जुड़ने के संकेत भी दे चुके हैं. लेकिन सीएसके को इनके बिना भी अपने कप्तान पर नैया पार लगाने का पूरा भरोसा है.

IPL टीमों को लगा तगड़ा झटका, इतने मैच नहीं खेले पाएंगे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget