एक्सप्लोरर

क्रिकेट पर भी पड़ा कोरोना वायरस का असर, ICC ने लिया बड़ा फैसला

अभी तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के हजारों मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा भारत में अब तक 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. अब इस वायरस का असर क्रिकेट पर भी पड़ रहा है.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (coronavirus) को लेकर दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है और अब इस वायरस का असर क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है. आईसीसी (ICC) को कोरोना वायरस की वजह से बड़ा कदम उठाना पड़ा है. आईसीसी को कोरोना वायरस (coronavirus) के प्रभाव के चलते क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए टूर्नामेंट की तारीख आगे बढ़ानी पड़ गई है. ये टूर्नामेंट 16 मार्च से 26 मार्च तक मलेशिया में खेला जाना था, लेकिन अब आईसीसी ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी है. अभी तक दुनिया भर में कोरोना वायरस के 9000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा दुनिया भर में 3200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में अब तक 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए (ICC Challenge League A) में कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वानुआतू की टीमों को हिस्सा लेना था. आईसीसी ने कहा है कि उसे इस टूर्नामेंट के इस साल के मध्य में आयोजित होने की उम्मीद है. आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटले ने कहा, ‘हमें कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए को टालने का कठिन फैसला लेना पड़ रहा है.’

कोरोना वायरस का असर आईपीएल (IPL) पर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि आईपीएल की तैयारियां जारी है और बोर्ड इसके सफल आयोजन के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. बीसीसीआई के अधिकारी इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय खेल मंत्रालय के संपर्क में हैं.

बीसीसीआई (BCCI) केंद्र सरकार की सिफारिश पर गाइडलाइंस जारी करने का विचार कर रही है, ये गाइडलाइंस खिलाड़ियों, एयरलाइंस कंपनियों, टीम के होटलों, ब्रॉडकास्ट क्रू और IPL आयोजन से जुड़े सभी लोगों को दी जाएगी. संभव है कि खिलाड़ियों को प्रशंसकों से हाथ न मिलाने की नसीहत दें और दूसरों के मोबाइल फोन से तस्वीरें क्लिक न कराएं. आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget