एक्सप्लोरर

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर, बेन स्टोक्स का फिटनेस अपडेट सामने आया

IPL 2023: बेन स्टोक्स को सीएसके ने 17 करोड़ रुपये लगाकर खरीदा था. सीएसके का यह दांव कोई काम नहीं आ रहा है.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 के शुक्रवार को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी. यह सीएसके की इस सीजन में चौथी जीत है और उसके प्लेऑफ खेलने की राह आसान हो गई है. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है. स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगले कुछ मैचों में खेलना मुमकिन नज़र नहीं आ रहा है.

सीएसके की ओर से बेन स्टोक्स के फिटनेस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बेन स्टोक्स को पूरी तरह फिट होने में एक हफ्ता और लग जाएगा. इसका मतलब साफ है कि बेन स्टोक्स कम से कम दो और मैचों में सीएसके की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 17 करोड़ रुपये का महंगा दांव लगाकर खरीदा है. हालांकि यह दांव सीएसके के कोई काम आता हुआ नहीं दिख रहा है. स्टोक्स अभी तक आईपीएल 16 में महज दो मैच ही खेल पाए हैं. इन दो मैचों में स्टोक्स का बल्ला नाकाम रहा और वह 15 रन ही बना पाए. चोटिल होने की वजह से स्टोक्स ने गेंदबाजी से भी दूरी बना रखी है.

स्टोक्स वापस इंग्लैंड लौट सकते हैं

इतना ही नहीं बेन स्टोक्स प्लेऑफ से पहले ही इंग्लैंड वापस लौट सकते हैं. बेन स्टोक्स ने साफ कर दिया था कि उनके प्राथमिकता इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलना है. स्टोक्स जून में खेली जाने वाली एशेज सीरीज की तैयारियों के मद्देनज़र आईपीएल को बीच में ही छोड़कर इंग्लैंड जा सकते हैं. 

हालांकि स्टोक्स के नहीं खेलने का अभी तक सीएसके की टीम पर ज्यादा बड़ा असर पड़ा नहीं है. सीएसके ने 6 में से चार मैचों में जीत दर्ज की है. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अलावा कॉन्वे, ऋतुराज, रहाणे और शिवम दुबे ने इस सीजन में सीएसके के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget