एक्सप्लोरर

IPL 2024: 5 विदेशी खिलाड़ी लूट रहे हैं महफिल, अपने देश के लिए वर्ल्ड कप में डेब्यू कर मचा सकते हैं तबाही

IPL 2024: आईपीएल 2024 के बाद टी20 वर्ल्ड कप भी शुरू होने वाला है. जानिए कौन से विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए वर्ल्ड कप में डेब्यू कर सकते हैं.

IPL 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नजरिए से आईपीएल 2024 बहुत अहम साबित होने वाला है. आईसीसी ने वर्ल्ड कप में टीमों के ऐलान के लिए आखिरी तारीख 1 मई तय की है. ऐसे में जल्द ही भारत और अन्य देशों की टीम भी स्क्वाड का ऐलान कर सकती हैं. आईपीएल 2024 में अभी तक कई नए भारतीय स्टार देखे गए हैं, लेकिन कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा है. ऐसे मैं आइए जानते हैं उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में, जो टी20 वर्ल्ड कप में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)

रचिन रवींद्र को 2024 के ऑक्शन में CSK ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. रवींद्र चेन्नई के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और अभी तक कई बार टीम को धुआंधार शुरुआत दिला चुके हैं. आईपीएल 2024 में अभी तक उन्होंने 6 मैचों में 133 रन बनाए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके स्ट्राइक रेट ने खींचा है. उनका बल्ला फिलहाल 166.25 के स्ट्राइक रेट से रनों की बारिश कर रहा है.

अज़मतुल्लाह उमरज़ई (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर खिलाड़ी अज़मतुल्लाह उमरज़ई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. आईपीएल 2024 में वो ना केवल गेंद बल्कि बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, लेकिन बल्लेबाजी में ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिली हैं. उमरज़ई का टैलेंट इसलिए भी खास है क्योंकि वो अच्छी गेंद फेंकने के अलावा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

गेराल्ड कोएटजी (दक्षिण अफ्रीका)

गेराल्ड कोएटजी के पास गति है और आईपीएल 2024 में मिल रहा जबरदस्त प्रतिस्पर्धात्मकता का अनुभव उन्हें एक परिपक्व गेंदबाज में तब्दील कर रहा है. वो हालांकि पहले ही दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल 2024 उन्होंने 6 मैच में 9 विकेट चटकाई हैं. अगर वो अपनी अच्छी लय को बरकरार रख पाए तो जरूर दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह बनाकर अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं.

कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

कैमरन ग्रीन आईपीएल 2024 में RCB के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है. उन्होंने 5 मैचों में अभी तक मात्र 68 रन और गेंदबाजी में केवल 2 विकेट लिए हैं. इसके बावजूद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिलने की उम्मीद है क्योंकि उनके जैसे लंबे और धाकड़ ऑल-राउंडर का होना किसी भी टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने का काम कर रहा होता है.

शमार जोसेफ (वेस्टइंडीज)

युवा तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने हाल ही में KKR के खिलाफ मैच में LSG के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया है. उन्होंने हालांकि 4 ओवर में 47 रन लुटाए, लेकिन एक ओवर के दम पर किसी गेंदबाज का आंकलन करना सही नहीं है. जोसेफ युवा हैं, उनके अंदर जोश है और सबसे खास बात है कि वो अपनी गति से लगातार बल्लेबाजों को बीट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

CSK से हारने के बाद अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानिए पूरा समीकरण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला
Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला
IPL 2026: लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए
IPL 2026: लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए
Praful Hinge: 4 हजार से सीधे कितने लाख? एक IPL मैच के बाद इतने गुना बढ़े प्रफुल्ल हिंगे के फॉलोअर्स
4 हजार से सीधे कितने लाख? एक IPL मैच के बाद इतने गुना बढ़े प्रफुल्ल हिंगे के फॉलोअर्स
Ajinkya Rahane Statement: CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो...'
CSK से हार के बाद छलका KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द, कहा- 'अगर रिजल्ट आपके फेवर में न आ रहे हों तो...'

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India US Relations: 40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
40 मिनट की फोन कॉल में ट्रंप का PM मोदी को बड़ा मैसेज- 'मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि...'
Bihar New Government: डिप्टी CM का पद मिलने पर क्या बोले विजय चौधरी? 'भले आज नीतीश कुमार…'
बिहार: डिप्टी CM का पद मिलने पर क्या बोले विजय चौधरी? 'भले आज नीतीश कुमार…'
US Iran War News Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
IPL 2026: लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए
IPL 2026: लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
'चीन को नहीं खरीदने देंगे ईरान का तेल', होर्मुज को लेकर ट्रंप के करीबी की बड़ी धमकी
Rain Prediction: मौजूदा टेक्नोलॉजी से पहले लोग कैसे लगाते थे बारिश का पुर्वानुमान, किस तकनीक का होता था यूज?
मौजूदा टेक्नोलॉजी से पहले लोग कैसे लगाते थे बारिश का पुर्वानुमान, किस तकनीक का होता था यूज?
AI बनेगा लाइफ सेवर, कई साल पहले ही ऐसे लगा लेगा दिल की बीमारियों का पता
AI बनेगा लाइफ सेवर, कई साल पहले ही ऐसे लगा लेगा दिल की बीमारियों का पता
Embed widget