एक्सप्लोरर

IPL Season 1 to 12: जानिए अब तक कैसा रहा चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा आठ बार फाइनल मुकाबले खेल चुकी है. हालांकि, दो साल बैन के चलते यह टीम लीग का हिस्सा भी नहीं थी.

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मज़बूत टीम है. यह टीम इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले खेल चुकी है. हालांकि, खिताब जीतने के मामले में CSK दूसरे नंबर पर है. चेन्नई ने अब तक इस लीग में तीन बार खिताब पर कब्जा किया है. आइये जानें कि साल 2008 से लेकर 2019 तक चेन्नई का सफर कैसा रहा है.

2008 में खेला फाइनल

आईपीएल के पहले सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी. हालांकि, फाइनल मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में राजस्थान ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल की थी.

2009 में तय किया सेमीफाइनल तक का सफर

आईपीएल 2008 की तरह आईपीएल 2009 में भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. हालांकि, इस सीज़न में भी टीम खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी और सेमीफाइनल मुकाबले में RCB के सामने ढेर हो गई. इस मैच में CSK को छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

2010 में जीता पहला खिताब

CSK ने 2010 में इस लीग का अपना पहला खिताब जीता. 2008 और 2009 में फेल होने के बाद चेन्नई ने 2010 में फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत हासिल की. चेन्नई ने फाइनल मुकाबले को 22 रनों से जीता था. इस सीज़न को धोनी की शानदार कप्तानी के लिए भी जाना जाता है.

2011 में एक बार फिर जीता खिताब

2010 की तरह 2011 में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया. इस सीज़न में CSK ने लीग मैचों में 9 जीत दर्ज की थी. फाइनल मुकाबले में चेन्नई के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी, लेकिन धोनी एंड कंपनी ने 58 रनों से यह मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया.

2012 में भी तय किया फाइनल तक का सफर

आईपीएल 2012 में चेन्नई ने लीग स्टेज में काफी साधारण प्रदर्शन किया था. हालांकि, फिर भी टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी. फाइनल से पहले 16 मुकाबलो में से आठ मैच जीतने वाली चेन्नई ने अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने घुटने टेक दिए. KKR ने 2012 के फाइनल में चेन्नई को आसानी से पांच विकेट से हराया था.

2013 में फिर मिली फाइनल में हार

2012 की तरह 2013 में भी चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा. इस बार फाइनल मुकाबले में CSK को मुंबई इंडियंस ने मात दी. मुंबई ने इस मैच में 23 रनों से जीत दर्ज की.

2014 में तय किया सेमीफाइनल तक का सफर

आईपीएल 2014 में चेन्नई की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. एलीमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराने के बाद चेननई को क्वालीफायर-2 में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, लीग स्टेज में सीएसके 14 में से 9 मैच जीते थे.

2015 में फाइनल में मिली हार

आईपीएल 2015 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई को मुबंई के सामने 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीज़न के लीग स्टेज में सीएसके ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन टीम फाइनल मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी.

2016 और 2017 में नहीं लिया हिस्सा

आईपीएल 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं थी. दरअसल, मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते इन दो सालों के लिए सीएसको बैन कर दिया गया था.

2018 में की धमाकेदार वापसी

दो साल इस लीग से दूर रहने के बाद 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की. फिक्सिंग के आरोपों का सामना कर लीग में वापसी करने वाली सीएसके के सामने कोई भी टीम टिक नहीं पा रही थी. इस सीज़न के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था.

2019 में फाइनल में मिली हार

आईपीएल 2019 में चौथी बार CSK और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थीं. इससे पहले तीन बार जब ये दोनों टीमें आमने सामने थीं तो दो बार मुंबई ने बाज़ी मारी थी. इस बार भी फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम चेन्नई से एक कदम आगे रही और खिताब पर कब्जा कर लिया. हालांकि, यह मैच बेहद रोमांचक रहा था और मुंबई को आखिरी बॉल पर जीत नसीब हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर का स्पेशल 'दोहरा शतक', भारत के खिलाफ पहले वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान
टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल! अब बांग्लादेश का होगा दौरा; जानें क्या है BCCI का प्लान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget