एक्सप्लोरर

IPL: पंजाब को हराकर राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

टाई ने इस मैच में चार विकेट अपने नाम किए तो राहुल ने 70 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली जो उनका आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है.

जयपुर: पिछले साल की आईपीएल विनर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है.

पंजाब ने पहले गेंदबाजी करते हुए जोस बटलर (82) की अर्धशतकीय पारी के बाद भी राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर सीमित कर दिया था. इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजी आक्रामण ने कमाल दिखाया और पंजाब के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के लक्ष्य हासिल नहीं करने दिया.

राजस्थान ने पंजाब को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 147 रनों पर ही रोक दिया और रविवार को मिली हार का बदला लेने के साथ अपने घर में प्रशंसकों की उम्मीदों को कायम रखा. पंजाब के लिए एंड्रयू टाई और लोकेश राहुल का बेहतरीन प्रदर्शन जाया गया.

टाई ने इस मैच में चार विकेट अपने नाम किए तो राहुल ने 70 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली जो उनका आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है. राहुल को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला और उनके अलावा सिर्फ मार्कस स्टोइनिस ही दहाई के आंकड़े को छूने में सफल रहे जिन्होंने 11 रन बनाए.

159 का लक्ष्य पंजाब के लिए आसान लग रहा था, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उसे बेहद मुश्किल कर दिया. शुरुआत कृष्णाप्पा गौतम ने की जिन्होंने क्रिस गेल (1) की मंशा को भांपते हुए लेग स्टम्प पर वाइड गेंद फेंक उन्हें बटलर के हाथों स्टम्पिंग करा पंजाब को पहला और बड़ा झटका दिया. गेल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 14 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ किया और खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन गौतम की एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंद ने उनको जल्द ही पवेलियन में बैठा दिया. अभी तक पंजाब के मध्यक्रम का भार अपने कंधों पर लिए हुए करुण नायर (3) इस बार सफल नहीं हो पाए. चौथे ओवर में जोफरा आर्चर की गेंद पर जयदेव उनादकट ने पीछे भागते हुए उनका अच्छा कैच पकड़ा. 19 के कुल स्कोर पर पंजाब ने तीन विकेट खो दिए थे.

राहुल दूसरे छोर पर डटे हुए थे. अक्षदीप नाथ (9) ने कुछ देर उनका साथ दिया, लेकिन जैसी ही यह जोड़ी अपनी लय पकड़ती इश सोढ़ी ने अक्षदीप को गौतम के हाथों कैच करा पंजाब को 45 के कुल स्कोर पर चौथा झटका दिया.

मनोज तिवारी भी विफल रहे और 66 के कुल योग पर रहाणे ने उनका शानदार कैच पकड़ मेहमान टीम को परेशानी में डाल दिया. अक्षर पटेल (9) स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार थ्रो के कारण रन आउट हो गए. पंजाब ने 81 रनों पर अपने छह विकेट खो दिए थे. मार्कस स्टोइनिस ने राहुल के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं मिली.

इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ बटलर ही मेजबान टीम के लिए संघर्ष करते दिखे. बटलर शुरू से ही आक्रामक थे, लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. दूसरे छोर से कप्तान अंजिक्य रहाणे शांत थे. उन्होंने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ नौ रन बनाए. वह 37 के कुल स्कोर पर टाई का पहला शिकार बने.

बटलर रुके नहीं और बड़े शॉट खेलते रहे. गौतम को ऊपरी क्रम में भेजा गया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और महज आठ के निजी स्कोर पर स्टोइनिस की गेंद पर तिवारी को कैच देकर 64 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए. संजू सैमसन ने बटलर का साथ देने की कोशिश की और संयम से खेलते हुए 18 गेंदों में एक चौके तथा एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए, लेकिन मुजीब उर रहमान की गुगली को वह सही तरीके से बल्ले पर नहीं ले सके और तिवारी द्वार लपके गए. उनका विकेट 117 रनों के कुल योग पर गिरा.

मुजीब ने ही 17वें ओवर में बटलर को आउट कर उन्हें शतक से महरूम रखा. मुजीब की गेंद को निकलकर मारने में वह बीट हुए और लोकेश राहुल ने 132 के कुल स्कोर पर बटलर की गिल्लियां बिखेर कर राजस्थान को चौथा झटका दिया. उन्होंने अपनी पारी में 59 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया. बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट बिन्नी क्रमश: 14 और 11 रन ही बना सके. टाई ने आखिरी ओवर में आर्चर और उनादकट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget