एक्सप्लोरर

आईपीएल 2026 में बड़ा बदलाव! यह भारतीय खिलाड़ी पहन सकता हैं चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी, अश्विन की जगह टीम में एंट्री की तैयारी

IPL 2026 से पहले एक खबर सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस वाशिंगटन सुंदर को CSK को ट्रेड करने जा रही है. अश्विन की जगह सुंदर को आईपीएल 2026 में मौका मिल सकता है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी ट्रेडिंग खबर सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस (GT) अपने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ट्रेड करने के लिए तैयार हो गई है. अगर यह डील पूरी होती है, तो यह सीएसके के लिए शानदार मौका होगा, खासकर तब जब टीम के सीनियर ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस साल की शुरुआत में आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा की थी.

वाशिंगटन सुंदर की वापसी अपने घर में

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले वाशिंगटन सुंदर के लिए यह कदम एक तरह से “घर वापसी” जैसा होगा. उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पिछले सीजन (आईपीएल 2025) में गुजरात टाइटंस की ओर से खेले गए 6 मैचों में सिर्फ 133 रन और 2 विकेट ही हासिल कर पाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात की टीम सुंदर का सही इस्तेमाल नही कर पा रही थी, यही कारण है कि दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड डील संभव हुई है.

ट्रेड डील की कीमत और शर्तें

तमिल न्यूज वेबसाइट समयम की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK वाशिंगटन सुंदर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीद सकती है. यह कीमत जीटी की 2026 की मेगा ऑक्शन की कीमत के बराबर है. दिलचस्प बात यह है कि सीएसके ने इस ट्रेड पर कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है, यानी सुंदर सीधा टीम में शामिल हो सकते हैं.

अश्विन की जगह सुंदर

सीएसके प्रबंधन पहले से ही अश्विन की जगह सुंदर को टीम में शामिल करने का प्लान कर रही थी.अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन वे आईपीएल 2025 में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए थे. उन्होंने सिर्फ 9 मैचों में 33 रन और 7 विकेट ही लिए थे. प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप न होने के कारण उनका रिलीज होना तय माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही आईपीएल करियर को अलविदा कह दिया.

युवा टीम तैयार कर रही CSK

2025 का सीजन सीएसके के लिए बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम ने पहली बार पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर अपना सफर खत्म किया. अब फ्रेंचाइजी का फोकस युवा खिलाड़ियों पर है, और सुंदर की एंट्री इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

अगर यह डील आधिकारिक रूप से कन्फर्म होती है, तो धोनी की अगुवाई वाली टीम में सुंदर की भूमिका स्पिन और निचले क्रम के बल्लेबाज दोनों के रूप में अहम होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
इंग्लैंड ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget