एक्सप्लोरर

IPL 2020: क्या मुंबई के लिए इस सीजन में गेंदबाजी करेंगे हार्दिक पंड्या? जहीर खान ने दिया ये अपडेट

हार्दिक पंड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैचों में 18 और 14 रन की पारियां खेली. फिलहाल वह टीम में बतौर बल्लेबाज शामिल हैं.

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के क्रिकेट परिचालन निदेशक जहीर खान ने रविवार को कहा कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं, लेकिन टीम प्रबंधन को उनके शरीर को भी देखना होगा. जहीर ने कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी पंड्या पीठ में चोट के कारण लंबे विश्राम के बाद खेल रहे हैं.

पिछले साल नवंबर में 26 साल के हार्दिक ने लंदन में सर्जरी करायी थी और मार्च में क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दो मैचों में मुंबई इंडियंस के लिये गेंदबाजी नहीं की थी. जहीर से जब हार्दिक की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी उसके (हार्दिक) गेंदबाजी करने की उम्मीद कर रहे हैं और वह ऐसा खिलाड़ी है जो जब गेंदबाजी कर रहा हो तो किसी भी टीम का संतुलन बदल सकता है और वह इस बात को समझता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें उसके शरीर को देखना होगा और हम फिजियो से इसके बारे में परामर्श कर रहे हैं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, वह भी गेंदबाजी करने का इच्छुक है और वह सचमुच गेंदबाजी करना चाहता है, हमें इंतजार करना होगा और संयम बरतना होगा और उसके शरीर को भी देखना होगा. आखिरकार गेंदबाज को चोटें काफी प्रभावित करती हैं. ’’

हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैचों में 18 और 14 रन की पारियां खेली. उन्होंने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि वह बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं और पूर्ण फिटनेस के साथ योगदान दे रहा है. यह अच्छा है और उम्मीद करते हैं कि आप उसे जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखोगे. ’’

वहीं कोच महेला जयवर्धने ने साफ कर दिया है कि लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हार्दिक से गेंदबाजी करा कर वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी विराट कोहली की टीम आरसीबी 

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक बोले-जीरो पर आउट होने से कोई बुरा खिलाड़ी नहीं हो जाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget