एक्सप्लोरर

IPL 2020: राजस्थान के स्टार खिलाड़ी बटलर ने तोड़ी चुप्पी, इन पर फोड़ा हार का ठिकरा

IPL 2020: मुंबई के खिलाफ राजस्थान का टॉप आर्डर बुरी तरह से नाकाम रहा. टीम ने महज 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए.

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी आईपीएल के 13वें सीजन में कमाल नहीं दिखा पा रही है. बल्लेबाजों की नाकामी की वजह से राजस्थान रॉयल्स को पिछले तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने भी स्वीकार किया कि टॉप ऑर्डर के असफल होने की वजह से टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही.

रॉयल्स को पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स से 57 रन से हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को खेले गये इस मैच में केवल बटलर ने 70 रन की पारी खेली. बटलर ने कहा, ''पिछले तीन मैचों में शीर्ष क्रम के हमारे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. हमने कुछ अवसरों पर पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिये और टी20 क्रिकेट में इस तरह की स्थिति में आप अधिक मैच नहीं जीत सकते हैं.''

रॉयल्स के सामने 194 रन का लक्ष्य था लेकिन उसका स्कोर एक समय तीन विकेट पर 12 रन था. बटलर की पारी के बावजूद उसकी टीम 136 रन पर आउट हो गयी. बटलर ने कहा, ''हमने विकेट गंवाए. मुंबई ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हम पारी नहीं संवार पाए. एक बल्लेबाज के तौर पर आप पारी के शुरू में कमजोर होते हो और हम शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में शुरुआती गेंदबाजी का अच्छी तरह से सामना नहीं कर पाए.''

मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाये. बटलर ने इस बल्लेबाज की तारीफ की. उन्होंने कहा, ''सूर्यकुमार ने बेहतरीन पारी खेली. हम इस खिलाड़ी को रोक पाने में नाकाम रहे. उसने अपनी क्रीज का वास्तव में बहुत अच्छा उपयोग किया और वह शानदार खिलाड़ी है. हम उसके सामने अपनी रणनीति पर सही तरह से अमल नहीं कर पाये लेकिन उसे पूरा श्रेय जाता है.''

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज दो मैचों में जीत के साथ किया था. लेकिन उसके बाद से राजस्थान की टीम लगातार तीन हार का सामना कर चुकी है.

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को नहीं मिली राहत, बेन स्टोक्स इतने मुकाबलों से रहेंगे बाहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
2008 से 2025 तक 8 टीमों ने जीता IPL खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट
2008 से 2025 तक 8 टीमों ने जीता IPL खिताब, किस साल कौन बना चैंपियन? देखें पूरी लिस्ट
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका
गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget