एक्सप्लोरर

IPL 2020 KXIP vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ केएल राहुल ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2020 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2020 का पहला शतक लगाया.

IPL 2020 KXIP vs RCB: आईपीएल 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 97 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में पंजाब की यह पहली जीत है. पंजाब की इस जीत के हीरो रहे उनके कप्तान केएल राहुल.

राहुल ने इस मैच में 69 गेंदो में 132 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 191.30 का रहा. अपनी शतकीय पारी में राहुल ने सात छक्के और 14 चौके लगाए. इसके साथ ही राहुल आईपीएल 2020 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए. हालांकि, राहुल ने इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. आइये जानें कि इस मैच में राहुल ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

IPL में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बने राहुल

अपनी इस पारी के साख ही राहुल आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था. पंत ने आईपीएल 2018 में नाबाद 128 रन बनाए थे.

इसके साथ ही राहुल आईपीएल के एक मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. वहीं ओवरऑल राहुल आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में क्रिस गेल (नाबाद 175) पहले नंबर पर हैं.

राहुल ने सचिन को पीछे छोड़ रचा इतिहास

इस मैच में ही राहुल दो रन बनाकर आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बने थे. उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ कर यह उपलब्धि हासिल की. आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने 63 पारियों में यह कारनामा किया था. अब राहुल ने 60 पारियों में 2,000 रन बनाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया है.

आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने सिर्फ 48 पारी में यह कारनामा किया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके शॉन मार्श का नाम है. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने 52 पारियों में यह कारनामा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget