एक्सप्लोरर

KXIP vs RR: किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश

राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी में चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके. इसके बाद बल्लेबाज़ी में 26 गेंदो में 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

KXIP vs RR: आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना भी बढ़ गई हैं. किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्रिस गेल के 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. आइये जानें कि इस मैच में कौन कौन से रिकॉर्ड्स बने.

दो बार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए उनके कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में 41 गेंदो में 46 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही आईपीएल 2020 में उनके नाम 600 से ज्यादा रन हो गए हैं. इस तरह राहुल आईपीएल के एक सीजन में दो बार 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं.

संजू सैमसन ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने 25 गेंदो में 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए. इसके साथ ही आईपीएल 2020 में सैमसन के नाम 26 छक्के हो गए हैं. वह इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं. इसके साथ ही सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीज़न में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था. पठान ने 2008 में 25 छक्के लगाए थे.

आईपीएल में दो बार 99 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने क्रिस गेल

क्रिस गेल ने 63 गेंदो में 99 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके और आठ छक्के लगाए. आईपीएल में दूसरी बार गेल ने 99 रन बनाए हैं. इससे पहले पिछले सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 99 रन बनाए थे. इस तरह आईपीएल में दो बार 99 रन बनाने वाले गेल पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

टी20 क्रिकेट में गेल ने पूरे किए 1,000 छक्के

इस मैच में आठ छक्के लगाने वाले क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 1,000 छक्के पूरे कर लिए हैं. टी20 में यह कारनामा करने वाले गेल दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. उनका यह रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget