एक्सप्लोरर

IPL 2020: ब्रायन लारा ने बताया- इस सीज़न क्यों खराब रहा चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में युवा खिलाड़ियों को बहुत कम मौके दिए. इसीलिए इस सीजन में उसका प्रदर्शन निराशजनक रहा.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भयावह सपना साबित हुआ है. आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही है. चेन्नई के इस खराब प्रदर्शन पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने टिप्पणी की है. लारा ने बताया कि आखिर क्यों इस साल चेन्नई का प्रदर्शन इतना खराब रहा है.

लारा ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में काफी उम्रदराज खिलाड़ी हैं. इस टीम में युवा खिलाड़ी दिखते ही नहीं हैं. इसके विदेशी खिलाड़ी भी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं. इस टीम ने अनुभवी खिलाड़ियों को युवा खिलाड़ियों पर तरजीह दी. इसी कारण टीम का प्रदर्शन खराब रहा."

गौरतलब है कि दूसरी टीमें जहां युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही हैं और उन्हें मौके दे रही हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी कोर टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए. इसी कारण अक्सर इसे बूढों की फौज भी कहा जाता रहा है.

लारा ने आगे कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन काफी खराब रहा है. हर बार जब भी टीम मैदान पर उतरी तो हमें लगा कि इस मैच से पासा पलट जाएगा. मैच दर मैच हम यही उम्मीद लगाए रहे कि धोनी अब टीम को जीत तक ले जायेंगे, लेकिन ये सब सिर्फ उम्मीदें ही रह गईं.

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए धोनी का फोकस अगले साल के लिये टीम बनाने पर रहना चाहिए. अब बाकी मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौके मिलने चाहिए.

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक 12 मैचों में सिर्फ चार मैचों में ही जीत दर्ज कर सकी है. मौजूदा प्वाइंट टेबल में टीम सबसे निचले यानी आठवें पायदान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget