एक्सप्लोरर

IPL 2019 प्लेऑफ- आखिर क्या है क्वालिफायर और फाइनल तक पहुंचने का गणित, MI vs CSK और DC vs SRH के बीच होगा पहला युद्ध,

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अभी तक तीन बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा कर चुकी है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक भी फाइनल नहीं खेल पाई है. चेन्नई, दिल्ली और मुंबई इस बार की सबसे कंसिस्टेंट टीमें हैं जहां तीनों टीमों को पहले तीन स्थान पर रखा गया है. आखिरे मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को हराकार ये साफ कर दिया कि हैदराबाद और कोलकाता में से कौन प्लेऑफ के दौर में जाएगा.

नई दिल्ली: 56 मैच और 44 दिनों के बाद आखिरकार साल 2019 के आईपीएल सीजन 12 की 4 टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. इस दौड़ में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल है. इन चारों टीमों को अगले दौर में पहुंचने के लिए एक दूसरे से कड़ा मुकाबला खेलना होगा. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अभी तक तीन बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा कर चुकी है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक भी फाइनल नहीं खेल पाई है. सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 का आईपीएल खिताब जीता था तो वहीं साल 2018 में फाइनल तक पहुंची थी.

चेन्नई, दिल्ली और मुंबई इस बार की सबसे कंसिस्टेंट टीमें हैं जहां तीनों टीमों को पहले तीन स्थान पर रखा गया है. आखिरी मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को हराकार ये साफ कर दिया कि हैदराबाद और कोलकाता में से कौन प्लेऑफ के दौर में जाएगा. लेकिन इतने सारे हाईवोल्टेड ड्रामा, क्रिकेट फीवर और बेहतरीन प्रदर्शन के बाद चलिए इस प्लेऑफ की पूरी गणित जानते हैं कि कौन सी टीम प्लेऑफ में किससे खेलेगी तो कौन से दो टीमें फाइनल तक का सफर पूरा करेगी.

पहला क्वालिफायर- ये मुकाबाल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच है जो कल चेन्नई में खेला जाएगा.

एलिमिनेटर- ये मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वाइजैग में 8 मई को खेला जाएगा.

इन दोनों मैचों के बाद क्वालिफायर 1 में जिस टीम को हार का मुंह देखना पड़ेगा उसका मुकाबला एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ होगा. जैसे मान लीजिए अगर चेन्नई और मुंबई के बीच मुंबई हार जाती है और दिल्ली और हैदराबाद के बीच दिल्ली जीत जाती है तो दिल्ली और मुंबई के बीच दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा.

इसके बाद क्वालिफायर 1 की विजेता टीम और क्वालिफायर 2 की विजेता टीम के बीच 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

चलिए प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे में जानते हैं

मुंबई इंडियंस- 18 प्वाइंट्स- तीन बार आईपीएल कप की विजेता तो वहीं साल 2018 में प्लेऑफ में पुहंचने से चूक गई थी. लेकिन साल 2019 में मुंबई के लिए सबकुछ बेहतरीन रहा. कारण था हार्दिक पांड्या जैसे दमदार खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन तो वहीं डि कॉक और रोहित शर्मा के बल्ले से निकलने वाले रन. यहां तक किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ पोलार्ड की 81 रनों की पारी कौन भूल सकता है वो भी सिर्फ 31 गेंदों पर. कल मुंबई ने केकेआर को 9 विकेट से हराया था जिसके बाद टीम टॉप पर पहुंच गई.

IPL 2019 प्लेऑफ- आखिर क्या है क्वालिफायर और फाइनल तक पहुंचने का गणित, MI vs CSK और DC vs SRH के बीच होगा पहला युद्ध,

चेन्नई सुपर किंग्स- 18 प्वाइंट- ये पहली टीम है जिसने इस बार प्लेऑफ में सबसे पहले जगह बनाई. चेन्नई का प्रदर्शन प्लेऑफ में हमेशा से ही दमदार रहा है. इस सीजन में शेन वॉट्सन ज्यादा नहीं चल पाए वहीं एमएस धोनी और रैना के लिए ये सीजन काफी बेहतर साबित हुआ. लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि आखिर ये टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम क्यों है. 14 मैचों में 21 विकेट लेने वाले स्पिनर ताहिर ने भी कमाल की गेंदबाजी की. बता दें कि चेन्नई अभी तक हर आईपीएल सीजन के प्लेऑफ में पहुंची है.

IPL 2019 प्लेऑफ- आखिर क्या है क्वालिफायर और फाइनल तक पहुंचने का गणित, MI vs CSK और DC vs SRH के बीच होगा पहला युद्ध,

दिल्ली कैपिटिल्स- 18 प्वाइंट- 7 साल पहले ये टीम प्लेऑफ में पुहंची थी तो वहीं पिछला साल इस टीम के लिए किसी डरावने सपने जैसा था जहां गौतम गंभीर को बीच में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी. लेकिन इस बार इस टीम में ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ जैसे दमदार बल्लेबाजों के दम पर ये टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही. टीम के पीछे सबसे बड़ा हाथ मेंटर सौरभ गांगुली और कोच रिकी पोंटिंग का है. जबकि दूसरे बल्लेबाज और गेंदबाजों ने भी इस टीम को यहां तक का सफर तय करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

IPL 2019 प्लेऑफ- आखिर क्या है क्वालिफायर और फाइनल तक पहुंचने का गणित, MI vs CSK और DC vs SRH के बीच होगा पहला युद्ध,

सनराइजर्स हैदराबाद- 12 प्वाइंट्स- साल 2016 की चैंपियन तो वहीं साल 2018 की रनरअप. तो वहीं 12 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम. सनराजर्स हैदराबाद को यहां तक पहुंचाने में जिस खिलाड़ी का सबसे बड़ा हाथ है वो टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं. फिलहाल वॉर्नर के पास 692 रनों के साथ ऑरेंज कैप है. लेकिन अब टीम का साथ छोड़कर वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं. अंत में केकेआर और हैदराबाद के बीच 12 प्वाइंट्स को लेकर पेंच फंस गया था. जहां सबकुछ मुंबई के मैच और रनरेट पर टिका हुआ था. लेकिन मुंबई ने कल केकेआर को हरा दिया जिस कारण हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई.

IPL 2019 प्लेऑफ- आखिर क्या है क्वालिफायर और फाइनल तक पहुंचने का गणित, MI vs CSK और DC vs SRH के बीच होगा पहला युद्ध,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: सिमरन ने 200 मीटर दौड़ और प्रणव ने डिस्कस थ्रो में जीते गोल्ड, भारत के नाम 30 मेडल
LIVE: सिमरन ने 200 मीटर दौड़ और प्रणव ने डिस्कस थ्रो में जीते गोल्ड, भारत के नाम 30 मेडल
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget