एक्सप्लोरर

MIvCSK: रोहित शर्मा और गेंदबाज़ों ने आईपीएल 11 में मुंबई को दिया 'जीवनदान'

अपने पहले छह में से 5 मुकाबले गंवाकर मुश्किल में फंसी मुंबई की टीम को एक नया जीवन मिल गया है. कप्तान रोहित शर्मा(नाबाद 56) की बेहतरीन बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों के कमाल से मुंबई ने आईपीएल सीज़न 11 की दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

नई दिल्ली/पुणे: अपने पहले छह में से 5 मुकाबले गंवाकर मुश्किल में फंसी मुंबई की टीम को एक नया जीवन मिल गया है. कप्तान रोहित शर्मा(नाबाद 56) की बेहतरीन बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों के कमाल से मुंबई ने आईपीएल सीज़न 11 की दूसरी जीत दर्ज कर ली है. चेन्नई ने एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के सामने 170 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे मुंबई ने दो गेंद शेष रहते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. यह मुंबई की सात मैचों में दूसरी जीत है. चेन्नई के लिए सुरेश रैना ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी इस पारी पर रोहित की पारी भारी पड़ गई. रोहित के अलावा इविन लुइस ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 44 रन बनाए. लुइस और सूर्यकुमार ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.5 ओवरों में 69 रन बनाए. हरभजन ने सूर्यकुमार को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया. सूर्यकुमार ने 34 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में पांच चौके तथा एक छक्का लगाया. ड्वायन ब्रावो ने लुइस को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और 128 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. लुइस ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा. लुइस ने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए. यहां से रोहित को हार्दिक पांड्या (नाबाद 13) का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर टीम को इस सीजन में दूसरी जीत दिलाई. रोहित ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए. इससे पहले, रैना के शानदार अर्धशतक और अंबाती रायुडू (46) की उपायोगी पारी के बावजूद मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रनों पर ही रोक दिया. एक समय लग रहा था कि चेन्नई आराम से 180 से 190 का स्कोर छू लेगी लेकिन अंतिम चार ओवरों में उसने सिर्फ 38 रन बटोरे और तीन विकेट गंवा दिए जिससे वह 200 के करीब नहीं पहुंच सकी. रैना ने 47 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए और नाबाद रहे. रैना का सत्र का यह दूसरा अर्धशतक है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई ने अपना पहला विकेट 26 के कुल स्कोर पर शेन वाटसन (12) के रूप में खो दिया. वाटसन को क्रूणाल पांड्या ने मयंक मरक डे के हाथों कैच कराया. वाटसन के आउट हाने के बाद रैना और रायुडू ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. क्रूणाल ने रायुडू को अर्धशतक से महरूम रखा और 74 के कुल स्कोर पर बैन कटिंग के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने 35 गेंदों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए. इसके बाद रैना ने महेंद्र सिंह धौनी (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई. धौनी 17.1वें ओवर में 143 के कुल स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्का लगाया. धौनी मैक्लेघन का शिकार बने. इसके एक गेंद बाद ही मैक्लेनेघन ने ड्वायन ब्रावो (0) को भी मरक डे के हाथों कैच आउट करा दिया. सैम बिलिंग्स ने तीन रन बनाए. उनके रूप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खोया. मुंबई के लिए मैक्लेघन ने 26 रन देकर दो विकेट, क्रूणाल ने 32 रन देकर दो सफलताएं हासिल की. हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील
RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे
BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget