एक्सप्लोरर

IPL 2018 KKR vs DD: आंद्रे रसेल की तूफानी पारी, कोलकाता ने दिल्ली को 71 रन से हराया

नितीश राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रन से करारी शिकस्त देकर आईपीएल-11 में फिर से जीत की राह पकड़ी.

कोलकाता: नितीश राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रन से करारी शिकस्त देकर आईपीएल-11 में फिर से जीत की राह पकड़ी.

राणा ने आठवें ओवर में क्रीज पर कदम रखने के बाद एक छोर संभाले रखा तथा 35 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली. रसेल ने केवल 12 गेंदों पर 41 रन बनाये जिनमें छह छक्के शामिल हैं. इनमें से 40 रन उन्होंने मोहम्मद शमी की नौ गेंदों पर बनाये जो पत्नी के आरोपों के बाद पहली बार ईडन गार्डन्स में खेल रहे थे.

राणा और रसेल ने पांचवें विकेट के लिये 61 रन जोड़े. उनसे पहले रोबिन उथप्पा (19 गेंदों पर 35) और क्रिस लिन (29 गेंदों पर 31) ने दूसरे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी की थी. इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले केकेआर नौ विकेट पर 200 रन बनाने में सफल रहा.

इसके जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 14.2 ओवर में 129 रन पर सिमट गयी. उसकी तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (22 गेंदों पर 47) और ऋषभ पंत (26 गेंदों पर 43 रन) ही दोहरे अंक में पहुंच पाये. केकेआर की लगातार दो मैचों में हार के बाद यह कुल दूसरी जीत है जबकि डेयरडेविल्स ने चौथे मैच में तीसरी हार का स्वाद चखा.

ऑफ स्पिनर सुनील नारायण आज बल्लेबाजी में नहीं चले लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 18 रन देकर तीन विकेट लिये. उनके अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 32 रन देकर तीन विकेट लिये.

बड़े लक्ष्य के सामने दिल्ली ने पहले तीन ओवर में ही पिछले मैच में उसकी जीत के नायक जैसन राय (एक), श्रेयस अय्यर (चार) और कप्तान गौतम गंभीर (आठ) के विकेट गंवा दिया जो पिछले सात वर्षों तक केकेआर के कप्तान रहे थे. इसके बाद पंत और मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिये 62 रन जोड़े. पंत के कुछ आकर्षक शाट के दम पर दिल्ली पावरप्ले में 56 रन तक पहुंचने में सफल रहा. पंत हालांकि अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाये और कुलदीप ने आते ही उनकी पारी का अंत कर दिया. उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया.

बिहार की नहीं हो पाएगी रणजी ट्रॉफी में वापसी?

मैक्सवेल ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और तीन चौकों के अलावा चार छक्के लगाये. इनमें से कुलदीप पर लगाये गये दो लगातार छक्के भी शामिल हैं लेकिन इसी चाइनामैन गेंदबाज की अगली गेंद पर वह डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे. अस्वस्थता के बाद वापसी करने वाले क्रिस मौरिस (दो) को नारायण ने क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया जिससे दिल्ली की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गयी. दिल्ली ने अपने आखिरी सात विकेट 43 रन के अंदर गंवाये.

इससे पहले राणा और रसेल के लिये उथप्पा और लिन ने अच्छा मंच तैयार किया. राणा ने अपने ताकतवर शाट के अलावा कलात्मक स्ट्रोक का भी अच्छा नजारा पेश किया और 19वें ओवर में बड़़ा शाट खेलने के प्रयास में कैच थमाने से पहले अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाये.

दूसरी तरफ रसेल को देखकर लग रहा था कि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेली गयी पारी को ही आगे बढ़ा रहे हैं. उनके निशाने पर शमी थी जिन पर उन्होंने छह गगनदायी छक्के लगाये. शमी ने बाकी बल्लेबाजों को बांधे रखा था लेकिन रसेल ने उनका गेंदबाजी विश्लेषण चार ओवर में 53 रन एक विकेट कर दिया. ट्रेंट बोल्ट ने रसेल को बोल्ड करके दिल्ली को राहत दिलायी.

डेयरडेविल्स ने आखिरी दो ओवरों में अच्छी वापसी की. लेग स्पिनर राहुल तेवतिया (18 रन देकर तीन) ने अंतिम ओवर में केवल एक रन दिया और तीन विकेट लिये. उनके अलावा बोल्ट और मौरिस ने दो . दो विकेट हासिल किये.

उथप्पा ने भी धमाकेदार शुरूआत की थी. शाहबाज नदीम और तेवतिया पर लगाये गये छक्कों से लग रहा था कि वह अपने पूरे मूड में है. ऐसे में नदीम की गेंद पर उन्होंने गेंदबाज को वापस आसान कैच थमाया. उथप्पा की पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं. लिन की पारी का अंत शमी ने किया जिनका राय ने खूबसूरत कैच लिया. लिन ने चार चौके और एक छक्का लगाया.

कप्तान दिनेश कार्तिक (दस गेंदों पर 19 रन) के लिये यह मैच किसी परीक्षा से कम नहीं था. उन्होंने विजय शंकर पर छक्के से खाता खोला और फिर आईपीएल में 3000 रन पूरे करने वाले 12वें बल्लेबाज बने. क्रिस मौरिस पर मिडविकेट पर दो चौके जड़ने के बाद अगली गेंद पर उन्होंने इसी क्षेत्र में आसान कैच दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget