एक्सप्लोरर

SRH-KKR मैच में बारिश बनी बाधा, जानें अब कितने ओवर का होगा मैच

बेंगलुरू: आईपीएल सीज़न 10 के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए केकेआर की टीम ने हैदराबाद को 128 रनों पर रोक दिया. लेकिन इसके बावजूद मौसम के आगे केकेआर की एक नहीं चली और बारिश ने पहली पारी खत्म होने के बाद दस्तक दी जो अब तक जारी है. कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के इलिमिनेटर मैच में तेज बारिश ने खलल डाल दी है. मैच की पहली पारी के समाप्त होने के ठीक बाद बारिश ने दस्तक दी, जिसके चलते दूसरी पारी शुरू होने में विलंब हो रहा है. खबर लिखे जाने तक बारिश जारी है. कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 128 रनों पर ही रोक दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात अगर 11:52 तक मैच शुरू हो पाया तो कोलकाता को पूरे 20 ओवर बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलेगा. जिसमें उन्हें 129 रनों का लक्ष्य हासिल करना पड़ेगा. वहीं अगर देर रात 12:58 बजे तक पांच ओवरों का मैच हो सकता है, जिसमें कोलकाता को जीतने के लिए 41 रनों का लक्ष्य मिलेगा. जबकि अगर 01:20 पर मैच शुरू हो पाया तो फिर सुपरओवर का खेल खेला जाएगा. जिसमें दोनों टीमों के पास बराबर मौका होगा. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो हैदराबाद को राउंड रोबिन दौर में बेहतर प्रदर्शन के दम पर दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा. जो कि हैदराबाद के फैंस के लिए अच्छी खबर है. सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए कोई भी बल्लेबाज़ आज खास कमाल नहीं दिखा सका और पूरी टीम इस अहम मुकाबले में महज़ 128 रन ही बना सकी. हैदराबाद के लिए एक बार फिर कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. केन विलियमसन ने 24 रनों का योगदान दिया. जबकि विजय शंकर और नमन ओझा ने अंत में अहम 22 और 16 रनों की पारी खेल टीम की नैया पूरी तरह से डूबने से बचाई. कोलकाता के लिए सभी गेंदबाज़ों ने लाजवाब प्रदर्शन कर बारिश से पहले टीम को मजबूत स्थिती में ला खड़ा किया था. कोलकाता के लिए नैथन कुल्टर नाइल ने बेमिसला गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 20 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा उमेश यादव ने भी 4 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. ट्रेंट बोल्ड और पियूष चावला ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. सुनील नारायण अपने खाते में विकेट तो नहीं जोड़ सके लेकिन 4 ओवरों में उन्होंने मात्र 20 रन खर्च किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget