एक्सप्लोरर

INDvsWI: दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

INDvsWI: दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नार्थ साउंड: भारतीय टीम आज जब चौथे वनडे में विंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही सीरीज अपने नाम करने की होगी. एक बार फिर यह दोनों यहां के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. दूसरे और तीसरे मैच में भारत ने जीत हासिल करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे अभी तक खेले तीनों मैचों में 50 का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं जिसमें से एक बार उन्होंने शतक जड़ा था. चैम्पियंस ट्रॉफी से ही बल्ले की चमक बिखेर रहे शिखर धवन हालांकि पिछले मैच में विफल रहे थे, लेकिन वह जिस फॉर्म में हैं उसे देखकर रनों की उम्मीद उनसे की जा सकती है. कप्तान विराट कोहली भी बल्ले से लगातार अच्छा कर रहे हैं. बल्लेबाजी के लिए भारत के लिए एकमात्र चिंता युवराज सिंह का फॉर्म में न होना है. वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पिछले मैच में 78 रनों की पारी खेल बता दिया है कि वह मौका मिलने पर अभी भी रन कर सकते हैं. केदार जाधव ने भी पिछले मैच में अहम समय पर 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. हार्दिक पांड्या को हालांकि बल्ले से ज्यादा मौका नहीं मिला है. भारत सीरीज हारने की स्थिति में बिल्कुल नहीं है. ऐसे में वह अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है. युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी दिनेश कार्तिक दोनों ने अभी तक इस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेला है. कोहली ऐसे में युवराज को बिठाकर दोनों में से किसी एक को मौका दे सकते हैं. गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मोहम्मद शमी को अभी तक मौका नहीं मिला है. ऐसे में कोहली उन्हें मौका दे सकते हैं. वहीं मेजबान टीम का अब सिर्फ एक लक्ष्य सीरीज में बराबरी करना है. जिस तरह का प्रदर्शन उसका अभी तक रहा है उसे देखते हुए ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि वह इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी. न ही उसके बल्लेबाज चल रहे हैं न ही गेंदबाज. पिछले मैच में जरूर विंडीज के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाई थी, लेकिन इसमें पिच का स्वभाव भी बहुत बड़ा कारण था. बल्लेबाजी में शाई होप और रॉस्टन चेस पर विंडीज की उम्मीदें हैं. वहीं गेंदबाजी में कप्तान जेसन होल्डर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं विंडीज की फील्डिंग भी पिछले मैच में निचले स्तर की रही है जिस पर उसका ध्यान होगा. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक. वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget