एक्सप्लोरर

IND vs SA: धर्मशाला में भारत-द.अफ्रीका के बीच पहला टी-20 आज, हार्दिक की वापसी से मजबूत हुई टीम

भारत ने एक बार फिर टी-20 में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया है. ऐसे में सैनी, खलील अहमद के पास अपने आप को साबित करने का मौका है. विंडीज दौरे पर लेग स्पिनर राहुल चहर को सिर्फ एक मौका मिला था.

धर्मशाला: वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसके घर में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी बादशाहत दिखाने वाली भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी. दोनों टीमें एचपीसीए स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत ने वेस्ट इंडीज को हर प्रारूप में एकतरफा मात दी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी.

वेस्ट इंडीज दौरे पर हार्दिक पांड्या को मिला था आराम

वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने रन किए थे तो वहीं गेंदबाजों में युवा नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था. वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका में हालांकि काफी अंतर है, लेकिन हार्दिक पांड्या के आने से मेजबान टीम और मजबूत हो गई है. वेस्ट इंडीज दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था.

भारत ने एक बार फिर टी-20 में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया है. ऐसे में सैनी, खलील अहमद के पास अपने आप को साबित करने का मौका है. विंडीज दौरे पर लेग स्पिनर राहुल चहर को सिर्फ एक मौका मिला था. इस सीरीज में वह चाहेंगे कि उन्हें ज्यादा मौके मिलें.

टेम्बा, बजरेन और नोर्टजे को पहली बार मिली टी-20 में जगह 

दक्षिण अफ्रीका नए कप्तान क्विंटन डी कॉक के नेतृत्व में उतर रही है और उसकी कोशिश एक नई शुरुआत की जहां वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर नई और बेहतर टीम बन सके. टीम में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं. टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयूइन और एनरिक नोर्टजे को पहली बार टी-20 में टीम में जगह मिली है.

सीनियर हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस के साथ-साथ एडिन मार्कराम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी नगिदी को टीम में नहीं चुना है. मेहमान टीम के पास हालांकि कागिसो रबादा जैसे गेंदबाज है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने के लिए काफी है. टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह भारत को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं.

2018 में भारत ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी

पिछली बार दोनों टीमें टी-20 में 2018 में आमने-सामने हुईं थीं जहां भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. इस मैच में हालांकि बारिश का साया भी मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को ही इस बात की जानकारी दे दी थी अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश हो सकती है. धर्मशाला की विकेट तेज गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती है और अगर बारिश होती है और ज्यादा देर तक कवर्स पिच पर रहते हैं तो तेज गेंदबाज और खतरनाक हो सकते हैं. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget