एक्सप्लोरर

INDVsBAN: दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच आज खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच

आज शाम सात बजे से भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच खेला जाएगा. फैंस की बात की उम्मीद कर रहे हैं कि मैच पर प्रदूषण के कारण कोई संकट न आए.

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है ऐसे में फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि इसका असर मैच पर देखने को न मिले.  इससे पहले स्टेडियम में धुंध देखी गई थी जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाड़ी अभ्यास के समय चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आए थे.

बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो और भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा कि प्रदूषण की समस्या पर दोनों टीमें कुछ नहीं कर सकती हैं और जो वो कर सकती हैं वह है खेल पर ध्यान देना. बांग्लादेश के लिए यह सीरीज इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उसे अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब और तमीम की गैरमौजूदगी में खेलना है. अगर बीते दो-तीन साल की बात की जाए तो यह दोनों टीम की अहम कड़ी रहे हैं. टीम के कार्यवाहक कप्तान महमुदुल्लाह ने शनिवार को ही कह दिया था कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को निरंतरता बनाए रखनी पड़ेगी और गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को तहस-नहस करने का मौका देना होगा.

मेहमान टीम के पास हालांकि मुस्ताफिजुर रहीम जैसे शानदार गेंदबाज हैं जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में सफल होते हैं तो उनके पास रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को रोकने का मौका है. रोहित इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. चयन समिति ने नियमित कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया है. इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी जो 1-1 से बराबर रही थी. भारत की कोशिश इस सीरीज में जीत हासिल करने की है.

विराट कोहली को दिया गया है आराम 

विराट की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी रोहित और उनके जोड़ीदार शिखर धवन पर निर्भर रहेगी. इन दोनों के ऊपर काफी कुछ निर्भर करता है क्योंकि टीम का मध्यक्रम अनुभवहीन है इसलिए दोनों को चाहिए होगा कि टीम को मजबूत शुरुआत दे सकें. भारत के बल्लेबाजी कोच ने शुक्रवार को कहा था कि यह सीरीज टीम को अलग-अलग तरह के संयोजन आजमाने का मौका देगी. लेकिन एक चीज पर टीम का ध्यान काफी हद तक होगा और वो है मजबूत लक्ष्य खड़ा करने पर.

रोहित ने मेहमानों के बारे में कहा था, "बांग्लादेश की यह टीम काफी अच्छी है. इन्होंने हमें अतीत में भी दबाव में रखा है. इसलिए हम उन्हें अलग तरह से नहीं देख रहे हैं और हमारा ध्यान अपने खेल पर होगा." भारत की गेंदबाजी भी थोड़ी अनुभवहीन है लेकिन इसमें किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने की ताकत है. खलील अहमद, दीपक चहर और युजवेंद्र चहल पर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार होगा. बल्लेबाजी में, शिवम दुबे और संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में जब भी मैच होता है तब स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होती हैं. अगर इसका इतिहास देखा जाए तो यह धीमी पिच रही है. रविवार को होने वाले मैच से एक दिन पहले विकेट पर हल्की घास देखी गई है. अब देखना होगा कि रविवार को पिच किस तरह की रहती है.

टीमें (संभावित)-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर.

बांग्लादेश- महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नइम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शाइफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, ताइजुल इस्लाम.

यह भी पढ़ें-

भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया कमाल, एग्रीगेट प्वाइंट में बढ़त के जरिए ओलंपिक में किया क्वालिफाई

प्रदूषण: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने कहा- दिल्ली-NCR में स्थिति डरावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget