एक्सप्लोरर

INDvsAUS बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया को हराना मुश्किल, टीम को रहना होगा सतर्क: माइकल क्लार्क

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व माइकल क्लार्क ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले गुरुवार को आस्ट्रेलियाई टीम को सचेत किया है. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच शनिवार से बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा. पुणे में हुए पहले टेस्ट मैच में भारत को 333 रनों से करारी शिकस्त देते हुए आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले रखी है. क्लार्क ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के लिए दूसरे टेस्ट में भारत को हराना बेहद कठिन होगा. समाचार चैनल इंडिया टुडे ने क्लार्क के हवाले से कहा है, "विराट कोहली दूसरे टेस्ट को लेकर बेहद केंद्रित और पूरी तरह तैयार हैं. आस्ट्रेलिया के लिए पुणे की अपेक्षा बेंगलुरू में भारत को हराना कहीं अधिक कठिन होने वाला है. अगर भारत पुणे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरती, तो मुझे नहीं लगता कि उस मैच का परिणाम वही रहता." भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले क्लार्क की कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम को 2013 में भारत दौरे पर 0-4 से श्रृंखला गंवानी पड़ी थी. क्लार्क ने बेंगलुरू में ही पदार्पण किया था. क्लार्क का कहना है कि भारतीय धरती पर जीत हासिल करने के लिए पहली पारी में बड़ा स्कोर करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, "भारत में खेलते हुए पहली पारी का स्कोर बेहद अहम होता है. अगर आप पहली पारी में 450 या उससे बड़ा स्कोर बनाते हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता कि टॉस कौन जीता. आप पहली पारी में कैसी बल्लेबाजी करते हैं, उसी से मैच का नतीजा तय होगा. इसलिए दोनों ही टीमें पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगी." क्लार्क ने कहा, "पुणे में भी हमने देखा कि आस्ट्रेलियाई टीम एक चुनौतीपूर्ण विकेट पर पहली पारी में 265 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही, जबकि भारत पहली पारी में सिर्फ 105 रन बना सका." उन्होंने आगे कहा, "बेंगलुरू का विकेट भी ज्यादा अलग नहीं होगा और पांच दिनों में धीरे-धीरे खराब होता जाएगा. इसलिए शुरुआती ढाई दिन बेहद अहम होंगे. भारतीय उपमहाद्वीप में शुरुआती तीन दिन जैसे बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं. लेकिन इसके बाद पिच उखड़ने लगती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है, जो बल्लेबाजों के सामने परेशानी खड़ी करती है." क्लार्क ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है कि कैच पकड़ें नहीं तो आस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ फिर से शतक लगा सकते हैं. क्लार्क ने साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की सराहना भी की. उन्होंने कहा, "रहाणे शानदार खिलाड़ी हैं. भारत को उन्हें एक और मौका देना चाहिए. उन्होंने यह अधिकार (टीम में बने रहने का) हासिल किया है. इशांत भी टीम में बने रहने के हकदार हैं. वह दमदार तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी." क्लार्क ने हालांकि बेंगलुरू टेस्ट के विजेता का स्पष्ट नाम लेने से इनकार कर दिया और कहा, "मैं श्रृंखला में किसी एक टीम को जीत हासिल करते देखना चाहूंगा. मैं नहीं चाहता कि श्रृंखला का परिणाम ड्रॉ रहे. मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों ही टीमें श्रृंखला अपने नाम करने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेलेंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget