एक्सप्लोरर

प्रेसिडेंट कप: मैरी कॉम ने विश्व चैम्पियनशिप से पहले जीता गोल्ड मेडल, ऑस्ट्रेलिया की फ्रैंक्स को 5-0 से हराया

मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता था. आज गोल्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा कि यह देश के लिए है.

नई दिल्ली: छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरी कॉम ने एक और गोल्ड मेडल पर पंच जमाया है. उन्होंने इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किलोग्राम फाइनल में गोल्ड मेडल जीता. ओलंपिक कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) धारी मैरी कॉम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी.

जीत के बाद मैरी कॉम ने कहा कि गोल्ड मेडल देश के लिए है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''प्रेसिडेंट कप इंडोनेशिया में यह गोल्ड मेडल मेरे लिए और देश के लिए है. जीतने का मतलब है कि आपने औरों से अधिक मेहनत की है. मैं कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को धन्यवाद देती हूं.''

केंद्रीय खेलमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने मैरी कॉम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''डियर मैरी कॉम, आप भारत की गौरव हैं. प्रेसिडेंट कप इंडोनेशिया में भारत के लिए स्वर्ण पदक जितने के लिए बधाई.''

36 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने मई में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था. लेकिन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये अपने मौके को बढ़ाने की योजना के अंतर्गत उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत नहीं की थी. एशियाई चैम्पियनशिप मई में थाईलैंड में हुई थी.

मैरी कॉम ने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस टूर्नामेंट में भाग लिया था ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें जो सात से 21 सितंबर तक खेली जायेगी. मैरी कॉम ने पिछले साल दिल्ली में छठा विश्व खिताब जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget