एक्सप्लोरर

बाईचुंग भूटिया ने कहा- ISL के कारण भारतीय फुटबाल को बेहतर सुविधाएं मिलीं

भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया का कहना है कि भारतीय फुटबाल को आगे ले जाने में इंडियन सुपर लीग काफी अहम भूमिका निभा रहा है. भूटिया का मानना है कि भारतीय फुटबाल को अगले स्तर पर ले जाने के लिए जमीनी स्तर पर खेल के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

कोलकाताः भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया का मानना है कि भारतीय फुटबाल को अगले स्तर पर ले जाने के लिए जमीनी स्तर पर खेल के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है. भूटिया का कहना है कि 2014 में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की शुरुआत होने के बाद से देश में इस खेल को काफी मदद मिली है.

भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट सेशन के दौरान कहा, "हमें अच्छी गुणवत्ता वाले खिलाड़ियों की जरूरत है. यह बहुत महत्वपूर्ण है. मेरा मतलब यह नहीं है कि हमारे पास अभी अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं. लेकिन एशिया और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए हमें जमीनी स्तर से बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने की जरूरत है."

उन्होंने कहा, " ये ऐसी चीज है जो लंबे समय में मदद करेगी. हमें राष्ट्रीय टीम को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर को मजबूत करना होगा. हमें अंडर-17 और अंडर-15 एशिया कप के लिए नियमित रूप से क्वालीफाई करना चाहिए." भूटिया ने साथ ही कहा कि जब वे खेलते थे, तो उसकी तुलना में अब देश में बुनियादी ढांचा काफी बेहतर हुआ है.

पूर्व कप्तान ने कहा, "2008, 2009 में तो हमने कुछ मैच खेले थे, लेकिन जब मैंने 1995 में खेलना शुरू किया था तब मुझे याद है कि पूरे साल में सिर्फ दो या तीन मैच हुए थे. उनमें से विश्व कप क्वालीफाइंग या प्री-ओलंपिक के लिए सिर्फ एक क्वालीफाइंग मैच. हम अच्छी टीम पाने के लिए भाग्यशाली नहीं रहे थे. हमें बड़े देश मिले और हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए."

भूटिया ने आगे कहा कि 2014 में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की शुरुआत होने के बाद से देश में इस खेल को काफी मदद मिली है. उन्होंने कहा, " आईएसएल के आने के साथ बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण साथ मैदान की गुणवत्ता भी अब उच्च स्तर की हो रही है."

इसे भी देखेंः शुभमन गिल ने कभी भी अंपायर को गाली नहीं दी: युवराज सिंह

मैदान पर आईपीएल का मैच देख सकते हैं दर्शक, यूएई क्रिकेट बोर्ड ने शुरू की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता गोल्ड, डिस्कस थ्रो में भारत के नाम तीनों मेडल
LIVE: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता गोल्ड, डिस्कस थ्रो में भारत के नाम तीनों मेडल
एशियन पैरा गेम्स: प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल; राम रतन को मिला सिल्वर
एशियन पैरा गेम्स: प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल; राम रतन को मिला सिल्वर
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget