एक्सप्लोरर

INDvsWI: दूसरे मुकाबले के लिए आज भिड़ेंगी भारत और विंडीज की टीमें

INDvsWI: दूसरे मुकाबले के लिए आज भिड़ेंगी भारत और विंडीज की टीमें
पोर्ट ऑफ स्पेन: बारिश से बाधित पहले वनडे मैच में कैरेबियाई गेंदबाजों पर हावी रही भारतीय टीम आज एक बार फिर क्वींस पार्क ओवल मैदान पर मेजबानों का सामना करेगी. भारत का लक्ष्य अपनी अच्छी बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी के दम पर इस सीरीज का विजयी आगाज होगा. चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब बचाने से चूकी भारतीय टीम ने शुक्रवार से विंडीज के खिलाफ पहले मैच में शानदार खेल दिखाया था. मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज-शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की थी. यह मैच हालांकि बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में अच्छा संकेत दिया. अब उन्हें इसी क्रम को जारी रखते हुए अच्छी साझेदारियों को अंजाम देते हुए अपने गेंदबाजों का काम आसान करना होगा. विंडीज के खिलाफ पिछले मैच में युवराज सिंह ने निराश किया था. अब देखना यह है कि इस मैच में उन्हें मौका मिलता है या नहीं. इसमें कोई शक नहीं कि दोनों टीमों का लक्ष्य इस सीरीज के माध्यम से एक नई शुरुआत होगा. एक ओर जहां भारत इस्तीफा दे चुके मुख्य कोच अनिल कुंबले के बगैर विजय रथ पर लौटने की कोशिश करेगा, वहीं विंडीज 2019 विश्व कप में प्रवेश हासिल करने के इरादे से उतरेगा. भारत को 18 जून को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में मात दी थी. विराट कोहली की टीम के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है. इससे टीम के मनोबल पर असर पड़ता दिख रहा, लेकिन पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि टीम उस हार को भुलाकर आगे निकल चुकी है. इसके बावजूद कोहली के सामने अपनी टीम में उस जोश और जुनून को वापस लाने की चुनौती है, जो फाइनल में हार से पहले टीम के पास थी, क्योंकि एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह सबकुछ भुला देना किसी के लिए संभव नहीं, खासतौर पर ऐसे में जब कोच के इस्तीफे से जुड़ा मामला अब भी सुर्खियों में है. यह सीरीज उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां भी लाएंगी. सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम को मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में संभालने की होगी. कोहली से विवाद के चलते टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बिना कोच के विंडीज दौर पर गई टीम के कप्तान कोहली पर दोहरी जिम्मेदारी है. हालांकि टीम के साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगर हैं. वहीं विंडीज के पास 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश के कम ही मौके बचे हैं. भारत के खिलाफ सीरीज संभवत: आखिरी मौका हो. इस साल सितंबर के अंत तक आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के साथ शीर्ष सात स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक. वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget