एक्सप्लोरर

6th ODI INDvSA: सेंचुरियन में भी साउथ अफ्रीका से 'सख्ती' से निपटेगी टीम इंडिया

26 सालों के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर कोई सीरीज़ जीती हो. विराट कोहली की अगुवाई वाली जोशीली टीम इंडिया ने 6 मैचों की वनडे सीरीज़ को 4-1 से जीत लिया है. जिसके बाद अब विराट के सिपाहियों की नज़र सीरीज़ को 5-1 करने पर लगी है.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: 26 सालों के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर कोई सीरीज़ जीती हो. विराट कोहली की अगुवाई वाली जोशीली टीम इंडिया ने 6 मैचों की वनडे सीरीज़ को 4-1 से जीत लिया है. जिसके बाद अब विराट के सिपाहियों की नज़र सीरीज़ को 5-1 करने पर लगी है. दोनों टीमें सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी. इससे पहले इसी सीरीज में यह दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरे वनडे में भिड़ चुकी हैं. इस मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी. इससे पहले खेले गए पांचवे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 73 रनों से शानदार जीत के साथ सीरीज़ पर कब्ज़ा किया था. साथ ही वनडे में भी मेज़बान को पटखनी देकर रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया है. विराट कोहली के लिए इस मुकाबले को भी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा पिछले मैच में शतक के साथ फॉर्म में लौट आए हैं. जबकि शिखर धवन पहले ही इस सीरीज़ में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं. इन दोनों के अलावा खुद कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी रन उगल रहा है. बेंच स्ट्रेंथ आज़मा सकते हैं विराट: पहले ही सीरीज़ पर कब्ज़ा जमा चुकी टीम इंडिया की नज़रें अब अपने बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने की होगी. इस साल लंबे विदेशी सत्र को ध्यान में रखते हुए कप्तान विराट कोहली बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाना चाहेंगे. मध्य क्रम तथा निचला क्रम संभल नहीं पाता है और लगातार विकेट खोता रहता है. पिछले कुछ मैचों से यही देखने को मिला है. अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धौनी अभी तक सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. अब सीरीज़ जीत के बाद दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज़ में मौका नहीं मिला है, विराट चाहेंगे कि वो एक बार इन खिलाड़ियों को आजमा कर देखें. सेंचुरियन में होगी टक्कर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ की आखिरी टक्कर आज सेंचुरियन में होने वाली है. विदेशी मैदान होने के बावजूद भारतीय टीम का इस मैदान पर रिज़ल्ट 50-50 का रहा है. टीम इंडिया ने यहां पर 12 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5 जीते हैं, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. मौजूदा सीरीज़ के दूसरे वनडे में ही भारतीय टीम ने यहां पर मेज़बान टीम को धूल भी चटाई है. टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर. दक्षिण अफ्रीका : एडिन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायो जोंडो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget