एक्सप्लोरर

शमी के पांच विकेट के बावजूद इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने खेली धुआंधार पारी, भारत को जीत के लिए मिला 338 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG: भारतीय टीम में आज रिषभ पंत को विजय शंकर की जगह मौका दिया गया है. पिछले दो मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले शमी 5 विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं.

World Cup 2019: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के अपने मुकाबले में 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए हैं. भारतीय टीम के सामने अब 338 रनों का लक्ष्य है. पिछले दो मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले शमी 5 विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं. बुमराह ने शानदार आखिरी ओवर फेंकते हुए सिर्फ 3 रन खर्च किए. बुमराह ने आखिरी ओवर में स्टोक्स का विकेट भी चटकाया.

इंग्लैंड टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 111, बेन स्टोक्स ने 79, जेसन रॉय ने 66 और जोए रूट ने 44 रनों का योगदान दिया. बेयरस्टो ने 109 गेंदों की शतकीय पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.

मोहम्मद शमी ने अपने नाम किया नया रिकॉर्ड मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं. उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा किया था.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन मैदान पर भारत के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के अपने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है तो वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है जबकि इंग्लैंड की टीम दो बदलावों के साथ मैदान में उतरी है. मेजबान टीम ने जेम्स विंस के स्थान पर जेसन रॉय और मोइन अली के स्थान पर लियाम प्लंकेट को मौका दिया है.

भारत ने विजय शंकर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया है. मौजूदा फॉर्म को अगर देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है, क्योंकि अभी तक वह अजेय है. वहीं, इंग्लैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति डगमगाई हुई है.

टीमें: भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम प्लंकेट, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने Lord's पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget